फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Caught three people doing tantra in the crematorium and handed them over to the police

श्मशानघाट में तंत्र-मंत्र कर रहे तीन लोगों को पकड़कर पुलिस को सौंपा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Caught three people doing tantra in the crematorium and handed them over to the police
(अंबाला) नारायणगढ़। भरेड़ी कलां गांव के श्मशान घाट में तांत्रिक क्रिया करते तीन लोगों को पकड़कर ग्रामीणों ने पुलिस को सौंप दिया। रविवार को नारायणगढ़ थाने में पांच लोगों पर दर्ज किए गए केस में से अभी दो आरोपियों की गिरफ्तारी बकाया है।
विज्ञापन

रविंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके पिता रणजीत सिंह का 26 अगस्त को देहांत हुुआ था। 28 अगस्त को उनके फूल लेकर वह कीरतपुर गए थे। किसान आंदोलन के कारण लगे जाम में फंसने से वापस आने में देरी हो गई। देररात घर आए तो किसी ने फोन पर बताया कि श्मशान घाट में कुछ लोग तांत्रिक क्रिया कर रहे हैं। ग्रामीणों को साथ लेकर वहां पहुंचे तो देखा कि जिस जगह पर उनके पिता का संस्कार किया गया था, उसके आसपास कुछ लोग बैठकर तांत्रिक क्रिया कर रहे थे। उन सभी लोगों की वीडियो बना ली गई। इन लोगों में प्रवेश वर्मा, अश्विनी, भरेड़ी गांव के धीरा, मानहात और सुधीर सैनी शामिल हैं। रविंद्र के अनुसार गांव में पिछले कुछ समय से ये लोग शमशान, चौक-चौराहों, नदी के किनारों और अन्य जगह पर तंत्र-मंत्र कर रहे हैं। नारायणगढ़ थाना प्रभारी धूम सिंह के अनुसार मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed