फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Case registered for attempted theft by breaking the lock of ATM cabin

एटीएम कैबिन का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Case registered for attempted theft by breaking the lock of ATM cabin
एलआईसी बिल्डिंग में एक्सिस बैंक के एटीएम केबिन का ताला तोड़कर एटीएम मशीनों को नुकसान पहुंचाने व रुपये चोरी करने के प्रयास कर मामला सामने आया है। चोरों ने सबसे पहले एटीएम केबिन का ताला तोड़ा और सीसीटीवी कैमरों को नुकसान पहुंचाया और मशीनों से रुपये निकालने का प्रयास करने लगे, लेकिन बैंक सायरन बजते वह अपने चोरी के मकसद में कामयाब नहीं हो सके और फरार हो गए कैंट थाना पुलिस ने इस मामले में चोरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।थाना कैंट पुलिस को दी शिकायत में नितिका सिंह ने बताया कि वह एक्सिस बैंक में ऑपरेशन हेड है और उनका बैंक एलआईसी बिल्डिंग में है। उनके बैंक में एक एटीएम केबिन है जिसमें चार मशीनें है एक मशीन चेक स्कैनर है व तीन मशीन एटीएम की है 17 जुलाई की अलसुबह करीब 3.22पर उन्हे कमांड ऑफिस मुंबई से सूचना मिली कि बैंक के एडीएम में कोई मशीनों से छेड़खानी कर रहा है। बैंक मे लगे सायरन की आवाज से चोर मौके से फरार हो गया। शिकायतकर्ता के अनुसार बैंक के एटीएम केबिन का ताला तोड़कर दो एटीएम मशीनों से रुपये निकालने की कोशिश वहीं चोर ने दो एटीएम मशीन व सीसीटीवी कैमरों को भी नुकसान पहुंचाता है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed