{"_id":"61fad83670990347be0587de","slug":"case-registered-against-two-for-accusing-them-of-demanding-bribe-ambala-news-knl977935200","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत मांगने का आरोप लगाने पर दो के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वत मांगने का आरोप लगाने पर दो के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन
मुलाना। नायब तहसीलदार ने सोमवार को आरसी पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाने वाले युवक पर सरकारी काम में बाधा डालने व जातिसूचक शब्द कहने के आरोप जड़े हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में नायब तहसीलदार मुलाना दलबीर सिंह दुग्गल ने बताया कि उन्हें रजिस्ट्री क्लर्क सुरेंद्र ने शिकायत सौंपी है। इसमें बताया गया है कि 31 जनवरी को शाम चार बजे गांव मुलाना के रामनाथ व जयवीर तहसील में बैंक का एक लोन का लेटर लेकर आए और उसे पटवारी को मार्क करने को कहा। इस पर क्लर्क ने उन्हें बताया कि यह खेतीबाड़ी का लोन नहीं है। इसके लिए र्मोटगेज रजिस्ट्री होगी। कर्मचारी के कथनानुसार लगभग आधे घंटे के बाद उनके पास जयवीर सिंह नाम के व्यक्ति का फोन आया। उसने लोन लैटर को पटवारी को मार्क करने को कहा।
उसने र्मोटगेज रजिस्ट्री करवाने व नायब तहसीलदार साहब से बात करने को कहा। इसके बाद फोन करने वाला व्यक्ति उसे व तहसीलदार को बुरा-भला कहने लगा। उसने फोन काट दिया। कुछ देर बाद तहसील में कुछ शोर-शराबा सुनाई दिया। वह बाहर आया तो देखा कि जयवीर तहसीलदार के बारे में ऊंची-ऊंची आवाज में उल्टा सीधा बोल रहा था। कुछ देर बाद जयवीर, रामनाथ व अन्य व्यक्ति कमरे में आए और मोबाइल पर वीडियो बनाते हुए बदतमीजी करने लगे। पुलिस ने प्राप्त शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वहीं आरोपी जयवीर सिंह ने बताया कि उस दिन वह घर पर था। उसे रामनाथ ने लोन की म्यूटेशन पर आरसी द्वारा दस हजार की रिश्वत मांगने की बात बताई। वह आरसी सुरेंद्र को फोन कर तहसील कार्यालय पहुंचा, जहां उसने ये शिकायत मौखिक तौर पर नायब तहसीलदार मुलाना को भी की और यह भी बताया कि सुरेंद्र ने उनसे पहले भी रिश्वत लेकर काम किए हैं। रिश्वत मांगने के मामले में उन्होंने डीसी अंबाला को भी शिकायत सौंपी है। उन पर लगे सभी आरोप निराधार हैं।
नकली देसी घी की सूचना पर फूड सेफ्टी विभाग ने की छापामारी
बराड़ा। किरयाने की दुकानों पर पंतजलि के नकली देसी घी की बिक्री की सूचना पर बुधवार को फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारियों ने छापामारी की। टीम ने राजौली रोड स्थित सुंदरलाल-सुनील कुमार की दुकान और नरेंद्र सुपर स्टोर से पतंजलि देसी घी के सैंपल लिए। टीम में डॉ. राजीव कुमार, डॉ. एमडी शर्मा व डॉ. बलविंदर व अन्य शामिल थे। बताया जा रहा है कि टीम के साथ पतंजलि कंपनी की ओर से आए लोग भी साथ में थे। डॉ. राजीव कुमार ने मीडिया को बताया कि पतंजलि के अधिकारियों को बराड़ा में कंपनी के नाम पर नकली घी बिकने की शिकायत मिली थी। इसके आधार पर छापामारी की कार्रवाई की गई।