फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Case registered against 6 for setting fire to bags under Annapurna scheme

अन्नपूर्णा योजना के तहत आए थैलों को आग लगाने के मामले में 6 पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Case registered against 6 for setting fire to bags under Annapurna scheme
अंबाला सिटी। प्रधानमंत्री अन्नपूर्णा योजना के तहत डिपो पर आए गेहूं से भरे थैलों से गेहूं निकालकर खाली थैले जबरदस्ती उठाकर उन्हें आग लगाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव बलाना के दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि उसका गांव में डिपो है। हरियाणा व केंद्र सरकार के आदेशानुसार अन्नपूर्णा योजना के अनुसार योग्य व्यक्तियों को प्रति व्यक्ति 5 किलो राशन सरकार द्वारा दिए गए थैलों में डालकर दो दिन से वितरित कर रहा था।
विज्ञापन

वीरवार को दोपहर करीब 12 बजे गांव के बंटी, रमनजोत, दल्ला उर्फ दलबीर, सोटा, जगदीप, सतिन्द्र व उसके पांच, सात अन्य व्यक्ति डिपो पर आए और प्रिंट थैले में वितरित करने के लिए रखी गेहूं के थैले रखे थे उनमें से गेहूं खाली कर करीब 25 थैले जबरदस्ती उठाकर ले गए और दीवार पर लगे पोस्टर भी उखाड़ दिए। इन सभी को सुल्लर सड़क पर ले जाकर आग लगा दी। पुलिस ने इस मामले के विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed