फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Case registered against 19 named and 50 others who blocked NH 72 in Shahzadpur of Ambala

Ambala: शहजादपुर में एनएच 72 जाम करने वाले 19 नामजद सहित अन्य 50 के खिलाफ केस दर्ज, ये था मामला

Wed, 03 Apr 2024 11:42 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 03 Apr 2024 11:42 AM IST
सार

नग्गल घड़ौली निवासी तरसेम गौंदिया ने देवी देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी और ग्रामीणों ने उसके खिलाफ केस दर्ज कराया था और प्रशासन को 24 घंटे का समय गिरफ्तार करने के लिए दिया था। लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई और इस मुद्दे को लेकर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी।

विज्ञापन
Case registered against 19 named and 50 others who blocked NH 72 in Shahzadpur of Ambala
प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबाला में नेशनल हाइवे नंबर 72 अंबाला-नारायणगढ़ देहरादून राजमार्ग जाम करने वाले 19 नामजद लोगों सहित अन्य 50 के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। यह जाम मंगलवार शाम को लगभग 7 बजे शहजादपुर बस अड्डे के पास ग्रामीणों ने लगाया था। पुलिस ने सड़क जाम करके लोगों के लिए परेशानी खड़ी करने व लोकसभा चुनाव के संबंध में आचार संहिता की उल्लंघना के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


इसमें शहजादपुर माजरा के पूर्व सरपंच सतीश, मौजूद सरपंच नेहा, अरुण,प्रवीण,नरपत राणा, विशाल,रजनीश शर्मा उर्फ विशु पूर्व वाइस चेयरमैन ब्लाॅक समिति, संजीव गुप्ता, विशाल शर्मा, राजेश उर्फ जस्सा,विक्की राणा, प्रवीण कुमारी,राजीव गोयल उर्फ बोबी,श्याम, संजीव बिंदल, गौरव गुप्ता उर्फ राजू, नानु, संजीव गुप्ता, राजेश गोयल सदस्य पंचायत शहजादपुर, टोनी शर्मा सहित अन्य 40/50 व्यक्ति शामिल हैं। यह कार्रवाई मुख्य सिपाही राम चंद्र की शिकायत पर की गई।
विज्ञापन


गौरतलब है कि नग्गल घड़ौली निवासी तरसेम गौंदिया ने देवी देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी और ग्रामीणों ने उसके खिलाफ केस दर्ज कराया था और प्रशासन को 24 घंटे का समय गिरफ्तार करने के लिए दिया था। लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई और इस मुद्दे को लेकर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed