{"_id":"68a7838087e26b1379038dea","slug":"case-of-serious-allegation-on-the-principal-now-departmental-inquiry-will-be-done-along-with-police-ambala-news-c-36-1-sknl1017-148196-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: प्रिंसिपल पर लगे गंभीर आरोप का मामला, पुलिस के साथ-साथ अब होगी विभागीय जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: प्रिंसिपल पर लगे गंभीर आरोप का मामला, पुलिस के साथ-साथ अब होगी विभागीय जांच
Fri, 22 Aug 2025 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
अंबाला। कैंट के एक राजकीय शिक्षण संस्थान के प्रिंसिपल पर दो शिक्षिकाओं द्वारा लगाए गए गंभीर आरोप के मामले में वीरवार को होने वाली सुनवाई टल गई। कैंट डीएसपी रमेश कुमार के पास प्रिंसिपल निजी कार्य के चलते नहीं पहुंचे। ऐसे में इस मामले की सुनवाई मंगलवार तक टल गई। उधर, मामले के तूल पकड़ते ही संस्थान के पंचकूला मुख्यालय की तरफ से भी विभागीय जांच शुरू हो गई है। हालांकि इस मामले में अभी दोनों पक्षों की तरफ से कोई सुनवाई नहीं हुई है। वहीं, शिक्षिकाएं इंसाफ के लिए ऊर्जा मंत्री अनिल विज के निवास स्थान पर एक बार फिर पहुंची थी लेकिन उनकी मुलाकात नहीं हुई।
राजकीय शिक्षण संस्थान के प्रिंसिपल पर एक शिक्षिका ने अश्लील बातें करने व मैसेज भेजने व होली पर रंग लगाने के आरोप लगाए तो दूसरी शिक्षिका ने जातिसूचक शब्द कहने के आरोप लगाए। हालांकि प्रिंसिपल ने आरोप को नकारते हुए शिक्षिका पर ही काम में कोताही बरतने पर दिए गए स्पष्टीकरण के बाद साजिशन फंसाने के आरोप लगाए। इस मामले में डीएसपी की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि आखिर क्या सच्चाई है।