फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Case of fraud of 25 lakh in name of getting loan of 5 crore to textile merchant of Ambala city

Ambala Crime: पांच करोड़ के लोन के नाम पर 25 लाख की धोखाधड़ी, बैंक अधिकारी के साथ मिलकर लगाई चपत

Fri, 16 Dec 2022 12:09 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 16 Dec 2022 12:09 PM IST
सार

एसपी अंबाला को दी शिकायत में मुकेश कुमार ने बताया कि वह अंबाला शहर की कपड़ा मार्केट में सनी फैशन के नाम से कपड़े का व्यापार करता था। उसका व्यापार सूरत में देशराज एंड संस के नाम की एक फर्म से पिछले बहुत साल से होता था।

विज्ञापन
Case of fraud of 25 lakh in name of getting loan of 5 crore to textile merchant of Ambala city
fraud - फोटो : istock

विस्तार

अंबाला शहर के कपड़ा व्यापारी को बैलेंसशीट के आधार पर 5 करोड़ 72 लाख रुपये का लोन करवाने के नाम पर 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस मामले में कपड़ा व्यापारी ने एसपी अंबाला को सूरत व मुंबई के चार आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी। एसपी से यह शिकायत आर्थिक अपराध शाखा के पास पहुंची और आर्थिक अपराध शाख की जांच के बाद थाना अंबाला शहर पुलिस ने चार आरोपी संजीव तनेजा, नवरतन शर्मा, अमोल नेरकर व नवरतन की माता के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन


मुंबई व सूरत के हैं आरोपी 
एसपी अंबाला को दी शिकायत में मुकेश कुमार ने बताया कि वह अंबाला शहर की कपड़ा मार्केट में सनी फैशन के नाम से कपड़े का व्यापार करता था। उसका व्यापार सूरत में देशराज एंड संस के नाम की एक फर्म से पिछले बहुत साल से होता था। इसका प्रोपराइटर संजीव तनेजा ने उसे बताया कि उसका दोस्त नवरतन शर्मा मुंबई में रहता है। और विदेशी बैंक का बड़ा अधिकारी है। वह बड़े बड़े लोन बिना प्रोपर्टी के, बैलेंस शीट के आधार पर करवाता है। इसके लिए लोन की राशि का 3 प्रतिशत पैसा एडवांस देना होता है। मुकेश के अनुसार वह संजीव तनेजा से पिछले बहुत सालों से व्यापार कर रहा था। इसलिए वह उसकी बातों में आ गया और उस पर विश्वास कर लिया। इसके बाद संजीव तनेजा ने उसे 5 लाख देने की बात कही। 
विज्ञापन


इस पर उसने नवरतन शर्मा के बैंक खाते में 29 जुलाई 2021 को 1 लाख 50 हजार रुपये, 9 अगस्त 2021 को 43 हजार रुपये व रामदेव कॉटन के बैंक खाते में 29 जुलाई को ही 1 लाख 50 हजार रुपये डलवाये थे जो संजीव तनेजा का नजदीकी था। इसके बाद नवरतन शर्मा और उसके साथी अमोल नेरकर जो यस बैंक मुंबई का बड़ा अधिकारी है, को उसके पास अंबाला में भेज दिया। इन दोनों ने उसे बड़े-बड़े सपने दिखाए और उसकी बैलेंस शीट के आधार पर 5 करोड़ 72 लाख का लोन करवाने की बात कही। वह संजीव तनेजा को पिछले 12 साल से जानता था, तो उसने इनकी बात पर विश्वास कर लिया और इनको लोन की राशि का 1.5 प्रतिशत और ऊपर 18 प्रतिशत जीएसटी जोड़कर 10 लाख 12 हजार 440 रुपये नवरतन शर्मा के बैंक खाते में अपने बैंक खाते से एनईएफटी करवा दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद नवरतन शर्मा बैंक अधिकारी अमोल नेरकर जीरकपुर के होटल होलिडे इन में रहने लगे और बैंक के खर्चे के नाम पर उससे कभी 50 हजार और कभी 1 लाख रुपये लेते रहे। काफी समय गुजर जाने के बाद भी आरोपियों ने लोन नहीं करवाया। इसके चलते कपड़ा कारोबारी की दुकान भी बंद हो गई थी। आरोपी को जब पता चला कि अब पीड़ित के पास और पैसा नहीं है तो नवरतन शर्मा ने कहा कि वह चेन्नई जाकर उसका बैंक लोन करवा कर आता है। इसके बाद पीड़ित ने जब भी लोन के बारे में पूछा तो आरोपी टालमटोल करता रहा। इसी दौरान नवरतन शर्मा पीड़ित को अपने परिवार का सदस्य बना कर अपने भांजे की शादी में देशनोक (राजस्थान) में लेकर गया जहां पर नवरतन शर्मा ने उसकी मुलाकात अपनी मां, बहन और जीजा से करवाई थी। पीड़ित ने नवरतन शर्मा की मां का नंबर लिया था। इसके बाद जब उसने आरोपी से अपने पैसे मांगे तो वह उसे धमकाने लगा और कहने लगा कि बार बार फोन मत करो और उसके पास कोई पैसा नहीं है। अगर उसने दोबारा फोन किया तो वह उसका नाम लिख कर सुसाइड कर लेगा। इस शिकायत के बाद आर्थिक अपराध शाखा ने जांच की इसके बाद थाना अंबाला सिटी पुलिस ने आरोपी संजीव तनेजा, नवरतन शर्म, अमोल नेरकर व नवरतन की माता के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed