फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Case filed for misbehaving with an elderly person

Ambala News: बुजुर्ग से दुर्व्यवहार करने पर मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Case filed for misbehaving with an elderly person
अंबाला। नेम प्लेट के बिना ही अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर रेल कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। जबकि रेलवे का नियम है कि ड्यूटी के दौरान प्रत्येक कर्मचारी की वर्दी पर नेम प्लेट होना अनिवार्य है और इसका जिक्र रेलवे की सर्विस बुक में भी किया गया है। ऐसी ही एक शिकायत रविवार को एक वरिष्ठ नागरिक ने रेलवे स्टेशन मास्टर के पास रखी शिकायत पुस्तिका में दर्ज की।
विज्ञापन

बुजुर्ग ने बताया कि उसे ट्रेन नंबर 22478 वंदे भारत से नई दिल्ली जाना था जोकि किसी कारणवश लेट थी। जब वो अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के पूछताछ केंद्र पर गया और वहां बैठी महिला कर्मचारी से ट्रेन के संबंध में जानकारी मांगी तो उसने उचित जवाब नहीं दिया। जब उसने इस पर ऐतराज किया तो कमरे में ही मौजूद अन्य महिला कर्मचारी उसके पक्ष में आ गई और उससे बहस करने लगी।
विज्ञापन

इस दौरान किसी भी महिला कर्मचारी की वर्दी पर नेम प्लेट नहीं थी। जब बुजुर्ग इस मामले की शिकायत करने के लिए स्टेशन मास्टर के पास पहुंचे तो यहां भी किसी कर्मचारी ने नेम प्लेट नहीं लगाई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब उन्हें शिकायत पुस्तिका दी गई तो उन्होंने उसमें भी मामले की पूरी जानकारी सहित नेम प्लेट के संबंध में भी अपनी शिकायत दर्ज की ताकि रेलवे कर्मचारियों द्वारा की जा रही नियमों की अनदेखी विभागीय अधिकारियों तक पहुंच सके और इस पर त्वरित कार्रवाई हो सके।

वर्जन
अभी ऐसा कोई मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। शिकायत पुस्तिका में दर्ज शिकायत की जानकारी के बाद ही कुछ बता सकूंगा। वैसे ड्यूटी के दौरान स्टेशन पर तैनात कर्मचारी की वर्दी पर नेम प्लेट का होना अनिवार्य है। अगर ऐसा नहीं हो रहा तो नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।
नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed