{"_id":"61fad781d0981009886fec8d","slug":"case-filed-against-two-for-non-payment-of-paddy-ambala-news-knl977925100","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान का भुगतान न करने पर दो खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान का भुगतान न करने पर दो खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। धान की खरीद का भुगतान न करने पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना अंबाला शहर पुलिस को दी शिकायत में निवासी गांव नंडियाली वर्तमान पता सेक्टर-8 शहर महिंद्र सिंह ने वह शहर की नई अनाज मंडी की दुकान नंबर 33 में करतार सिंह एंड कंपनी के नाम से फर्म चला रहा है।
शिकायतकर्ता ने आठ सितंबर 2021 को पुलिस अधीक्षक अंबाला को दी शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि नीरज गोयल डायरेक्टर रिची एग्रो फूड बराड़ा (अंबाला) ने अपने बयान पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दर्ज करवाए थे। इसमें उसने कहा कि हमारी फर्म मै. करतार सिंह एंड कंपनी के साथ किसी प्रकार का व्यापारिक संबंध नहीं रहा है, जबकि उसके पास इस उपरोक्त फर्म के साथ व्यापारिक जीरी (बासमती ) बाबत खरीद बिल व पेमेंट के लेन देन संलग्न हैं। हमारे बीच जो भी खरीद फरोख्त हुई है, वह मार्केट कमेटी अंबाला के तहत हुई है। इसका मार्केट कमेटी में पूरा रिकॉर्ड दर्ज है। उसके 8 लाख 68 हजार 586 रुपये बनते हैं और आरोपियों ने बदनियती से रुपये नहीं लौटाए। पुलिस ने नीरज गोयल व अतुल गोयल के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया।