फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Case filed against husband, mother-in-law and sister-in-law for harassing married woman for dowry

विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर पति, सास और ननद पर मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Case filed against husband, mother-in-law and sister-in-law for harassing married woman for dowry
अंबाला। विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पति, सास व ननद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सिटी के प्रेम नगर निवासी विशाखा ने बताया कि उसकी शादी तीन दिसंबर 2017 को एसएएस नगर लालडू (मोहाली) निवासी कपिल डिंगरा के साथ हुई थी। शादी के तीसरे दिन ही उसकी ननद शैली व सास ऊषा ने ताने मारने शुरू कर दिए। विवाहिता ने बताया कि वह अपने पति कपिल के साथ हनीमून पर गोवा चली गई। पीछे से उसकी सास ने सारे जेवरात संभालने की बात कहकर हड़प लिए। 2018 में धक्के मार कर घर से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन

मायके जाने के बाद उसने अपने पति कपिल से बात करने की कोशिश की तो उसकी सास ने दोबारा फोन न करने की धमकी दी। दोबारा ऐसी हरकत न करने की बात कहकर 18 अक्टूबर 2018 को उसे अपने साथ ले गए। नौ जुलाई 2019 को बेटी होने पर फिर ताना मारना शुरू कर दिया। विवाहिता ने बताया कि लॉकडाउन में उसके पति कपिल ने सारा समय जीरकपुर में बिताया। लॉकडाउन खुलने लगा तो कपिल कई दिनों तक घर नहीं आया। एक दिन कपिल के बैग में से लड़की की शर्ट मिली। शक होने पर उसने लड़की की प्रोफाइल देखी तो पता चला कि कपिल का किसी दूसरी लड़की के साथ अफेयर चल रहा है। जनवरी 2022 में कपिल ने ऑस्ट्रेलिया जाने की बात कहकर तलाक लेने की बात कही। पति दूसरी शादी करने की धमकी देने लगा। अब कपिल ने घर आना बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed