{"_id":"68ffcf7b13019844c408649f","slug":"case-filed-against-five-accused-for-attacking-a-youth-ambala-news-c-36-1-sknl1017-151977-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: युवक पर हमला करने के पांच आरोपियों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: युवक पर हमला करने के पांच आरोपियों पर केस
Tue, 28 Oct 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Tue, 28 Oct 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। दिवाली की रात पटाखे चलाने पर युवक कमल गुलाटी पर पड़ोसी पिता-पुत्र सहित पांच लोगों ने हमला कर दिया था। आरोप है कि हमलावर ने पीड़ित के सिर में हथौड़ी से भी वार किया था। तबीयत में सुधार होने पर सेक्टर-9 थाना पुलिस ने कमल गुलाटी की तहरीर पर आरोपी अनिल शर्मा, आयुष शर्मा, रिदम, अंकित, संजय पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सेक्टर-9 निवासी कमल ने बताया कि 21 अक्तूबर की रात 10 बजे वह घर के बाहर अपने परिवार के साथ पटाखे चला रहा था। पड़ोसी अनिल के मना करने पर वह घर के भीतर जा रहे थे। तभी अनिल ने दोबारा से रोक लिया। तभी बेटे के संग मिलकर पटाखे चलाने पर हमला कर दिया। हमलावर के बेटे आयुष शर्मा के साथ तीन अन्य दोस्त भी आ गए थे। अनिल ने सिर के पीछे हथौड़ी से वार कर लहूलुहान कर दिया। पड़ोसियों ने बीचबचाव कर शांत करवाया। उस समय सिर पर गहरी चोटें लगने पर तीन टांके लगे थे। संवाद
विज्ञापन