फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   case 134A private school, 134A private school meeting ambala

निजी स्कूलों ने दाखिले में फंसाया पेच

Mon, 09 May 2016 01:26 AM IST
अंबाला ब्यूरो/ अमर उजाला
अंबाला ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Mon, 09 May 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
case 134A private school,  134A private school meeting ambala
किरण बेदी से पप्पू को प्रेरणा मिली - फोटो : thebetterindia.com
शिक्षा नियमावली 134ए के तहत दाखिले को लेकर निजी स्कूलों और शिक्षा विभाग आमने-सामने हैं। अब निजी स्कूलों की एसोसिएशन ने यह कहकर इसे और पेचीदा बना दिया है कि डीईओ लिखित में दें कि एडमिशन का रीइंबर्समेंट होगा। इसके बाद ही उक्त नियमावली के तहत बच्चों को दाखिला दिया जाएगा। इतना ही नहीं एसोसिएशन जहां एजुकेशन वाउचर देने की मांग कर रही है, वहीं अभिभावकों की ओर रसे दिए जाने वाले आय प्रमाणपत्र की भी जांच की मांग उठाई है। दूसरी ओर अभिभावक भी इसी पसोपेश में है कि वे पूरी फीस देने की तैयारी करें या फिर शिक्षा विभाग पर भरोसा करें।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि शिक्षा नियमावली 134ए के तहत सरकार होनहार बच्चों को उनके नजदीकी निजी स्कूल में निशुल्क दाखिला दिलाती है। इसी को लेकर परीक्षा का आयोजन किया गया, लेकिन परिणाम देखकर अभिभावक भड़क उठे हैं। दूसरी ओर निजी स्कूलों ने भी सरकार की इस योजना का विरोध करते हुए स्कूल बंद किए हैं। निजी स्कूलों की एसोसिएशन उक्त नियमावली के तहत एडमिशन देने से इनकार करते हुए कुछ शर्तें रख रही है। 
विज्ञापन


मांगें पूरी करो, तभी देंगे एडमिशन : कुलभूषण  
फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा ने कहा कि जब तक सरकार हमारी मांगें पूरी नहीं करती तब तक बच्चों को उक्त नियमावली के तहत एडमिशन नहीं दिया जाएगा। इसी को लेकर ट्विन सिटी में एसोसिएशन की बैठक भी हुई। इस दौरान सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि 10 मई को भी स्कूल बंद रहेंगे। दस मई को करनाल स्थित सीएम के निवास पर धरना देने की योजना बनाई गई और अंबाला से भी अधिक से अधिक संख्या में टीचर्स व स्कूल संचालक जाएंगे। बैठक में एस महाजन, विशाल चुघ, सौरभ कपूर, कुलबीर रावत, मास्टर ओमप्रकाश, सतीश सैनी, बॉबी सैनी, रीटा मुंजाल, किरण बैनर्जी, अनिता मेहता, रमा शर्मा, रेणु सचदेवा, विक्रांत, बृजमोहन आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है एसोसिएशन की मांग  
- डीईओ लिखित में यह आदेश करेंगे कि स्कूल संचालकों को रिइंबर्समेंट दिया जाएगा
- जो भी बच्चे निजी स्कूलों में एडमिशन लेने आता है तो उसके अभिभावकों से मिलकर स्पष्ट करें कि शपथ पत्रों की जांच करवाई जाएगी
- एडमिशन लेने आने वाले बच्चों का नाम लिखकर डीईओ को लेटर लिखा जाए और पूछा जाए कि क्या इन बच्चों को फ्री पढ़ाने की एवज में रिइंबर्समेंट दी जाएगी 
- एडमिशन के लिए आने वाले दस्तावेज की जांच के लिए सीएम विंडो पर गुहार लगाई जाएगी 
- सीएम विंडो से आई रिपोर्ट के आधार पर यदि किसी न गलत शपथ देकर एडमिशन लेने का प्रयास किया है तो उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया जाए। 

एजुकेशन वाउचर की मांग, 14 मई को मंत्रियों का घेराव 
प्रदेश अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा ने कहा कि 14 मई को स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज व घनश्याम सर्राफ के निवास का घेराव किया जाएगा। इसी तरह 15 मई को शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा व कैप्टन अभिमन्यु के निवास का घेराव करते हुए रूल 134ए को खत्म करने और आरटीई लागू करते हुए गरीबों को एजुकेशन वाउचर देने की मांग की जाएगी। कुलभूषण ने फिर दोहराया कि गरीबों को यदि सरकार एजुकेशन वाउचर देती हैं तो वह सम्मान के साथ किसी भी स्कूल में दाखिला ले सकते हैं।

 अभिभावक पसोपेश में 
134ए के तहत एडमिशन को लेकर अभिभावक पसोपेश में हैं। निजी स्कूल एडमिशन न देेने की बात कर रहे हैं, जबकि शिक्षा विभाग दिलाने का दावा कर रहा है। ऐसे में अभिभावकों के सामने समस्या है कि वे अब क्या करें? अभिभावकों में मंजीत सिंह, करण कुमार, हरजीत सिंह, पंकज, अजय कुमार, राजीव गुप्ता का कहना है कि कुछ समझ नहीं आ रहा है कि आखिर क्या करें। निजी स्कूल पूरी फीस मांग रहे हैं, जबकि शिक्षा विभाग दावा करता है कि एडमिशन दिलाया जाएगा।


सरकार उक्त नियम को थोप रही है। सरकार ऐसे बच्चों का खर्च क्यों वहन नहीं करती। इसी के विरोध में स्कूल दस मई को बंद रखे जाएंगे, जबकि 14 मई को मंत्रियों के घरों का घेराव किया जाएगा। एसोसिएशन की कुछ मांगें हैं और जब तक यह नहीं मानी जाती, तब तक एडमिशन नहीं दिया जाएगा। 
कुलभूषण शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष, फेडरेशन आफ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed