{"_id":"60c27ccf8ebc3ed22e33b704","slug":"careless-ness-increase-in-market-s-ambala-news-knl72769581","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजारों में बढ़ी बेपरवाही, गाइडलाइन भी बेमानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजारों में बढ़ी बेपरवाही, गाइडलाइन भी बेमानी
विज्ञापन
कोरोना के केस घटने और लॉकडाउन में मिली ढील के बाद एकबार फिर सड़कों और बाजारों में बेपरवाही दिखने लगी है। सड़क और बाजार में लोग सोशल डिस्टेंसिंग बेमानी साबित हो रही है। वहीं मास्क और सैनिटाइजर की भी अनदेखी की जा रही है। ऐसे में हम स्वयं कोरोना की तीसरी लहर को निमंत्रण दे रहे हैं। आवश्यकता है कि हम दूसरी लहर से सबक लेकर सावधानी बरतें। यही कारण है कि बाजारों के प्रधान भी अब दुकानदार और ग्राहकों से कोरोना की कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने की अपील कर रहे हैं।
अंबाला शहर स्थिति एशिया की सबसे बड़ी कपड़ा मार्केट की बात करें तो यहां करीब 1100 दुकानें हैं, जहां उमड़ रही भीड़ को काबू करना किसी चुनौती से कम नहीं है। इसके अलावा पंसारी बाजार, दाल बाजार, बलदेव नगर और सब्जी मंडी का भी यही है। यहां न तो सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जा रहा है और न सैनिटाइजेशन और मास्क का। जानकारों का मानना है कि अगर यही हाल रहा तो कोरोना की तीसरी लहर और भी खतरनाक हो सकती है। विदित हो कि गत वर्ष जुलाई माह में कपड़ा मार्केट में बड़ी संख्या में संक्रमित मिले थे। इसके बाद छावनी में सदर बाजार, सब्जी मंडी, चौड़ा बाजार, राय मार्केट, बजाजा बाजार, सौदागर बाजार सहित शायद ही कोई ऐसा बाजार बचा हो, जहां गत वर्ष कोरोना ने दस्तक न दी हो।
--------------------------
बच्चों और बुजुर्गों को बाजार लाने से करें परहेज : विशाल बत्रा
हम नहीं चाहते कि हमारे बाजारों को बंद करने की नौबत आए, इसीलिए हमारा व्यापारियों और आमजन से अनुरोध है कि बाजार में सोशल डिस्टेसिंग बनाकर ही काम करें। मास्क का प्रयोग करें और सैनिटाइजर के साथ-साथ हाथों को बार-बार साबुन से धोएं। बाजार में अनावश्यक रूप से बच्चों और बुजुर्गों को साथ न लाएं ताकि वह सुरक्षित रह सकें।
विज्ञापन
--- विशाल बत्रा, प्रधान कपड़ा मार्केट।
--------------------
खुद सुरक्षित रहेंगे तो काम धंधा भी चला पाएंगे : अजय गुलाटी
हम खुद सुरक्षित रहेंगे तभी काम धंधा और परिवार चला पाएंगे, इसीलिए कोरोना को हराने के लिए हमें न केवल सैनिटाइजर और मास्क का ध्यान रखना होगा बल्कि अधिक से अधिक संख्या में टीकाकरण भी करवाना होगा। प्रशासन को चाहिए कि ऑड-इवन की बजाए दोनों तरफ की दुकानें खोलने की अनुमति प्रदान करे, ताकि बाजार में भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।
-- अजय गुलाटी, प्रधान सदर बाजार एसो. कैंट।
---------------------
ऐसा काम न करें कि बार-बार बाजार बंद हो : विनोद जौहर
बार-बार बाजार बंद करवाने की नौबत आए, हमें ऐसा कोई काम ही नहीं करना चाहिए। मानकों का पालन न केवल दुकानदार भाइयों को करना है, बल्कि आमजन को भी सहयोग करना चाहिए। कम दुकानें खुलने के कारण ज्यादा भीड़ आती है, इसीलिए सरकार को चाहिए कि समय बेशक इतना ही रखे, लेकिन हर दुकान को खोलने की अनुमति दी जाए।
--विनोद जौहर, प्रधान सब्जी मंडी एसो. कैंट।
---------------------
मास्क, सैनिटाइजर व सोशल डिस्टेंसिंग को बनाएं हिस्सा : कृष्ण गंभीर
हमें कोरोना के बीच खुद को सुरक्षित रखते हुए मास्क, सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग को जीवन का हिस्सा बनाना होगा। हमें घर से बाहर निकलते हुए न केवल खुद की बल्कि दूसरों की जिंदगी का भी ध्यान रखना होगा। सरकारी हिदायतें मानकर ही हम कोरोना को रोक पाएंगे और अपना व्यापार भी कर सकेंगे।
--कृष्ण गंभीर, प्रधान, होलसेल जनरल मर्चेंट डीलर एसो.
--------------------------
हमने सारे बाजारों में ऑड-इवन अंकित करवा दिया है। इतना ही नहीं बिना मास्क के बाजारों में घूमने वाले लोगों के चालान भी हम कर रहे हैं। व्यवस्था बनाने के लिए हम न सिर्फ लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं, बल्कि सख्ती से कार्रवाई भी कर रहे हैं। ---जरनैल सिंह, ईओ नगर निगम।