फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   car robbery

छात्र ने साथियों के साथ डाली डकैती और लूटी कार

Thu, 03 Mar 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो नारायणगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो नारायणगढ़। Updated Thu, 03 Mar 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बीती 29 दिसंबर की रात को शहर के हुसैनी रोड पर स्थित कपड़े की दुकान में चोरी हुई थी। पुलिस इस मामले में आरोपियों की तलाश में जुटी थी कि पता चला कि पंचकूला में हुई बड़ी एक वारदात के कुछ आरोपी पुलिस की पकड़ में हैं। इन आरोपियों ने नारायणगढ़ में हुई उक्त चोरी की बात भी कबूल ली है। इसी आधार पर सीआईए ग्रामीण ने दीपक व जोगिंद्र निवासी भिवानी और शुभम व राजिंद्र निवासी हिसार को पंचकूला से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर जब पूछताछ की तो मामले की सारी परतें खुलती चली गई।

 

जांच अधिकारी प्रवेश कुमार के अनुसार राजिंद्र निवासी गांव मंगलपुर हिसार क्षेत्र के एक निजी शिक्षण संस्थान का छात्र है, जबकि अन्य तीनों आरोपी इसी के साथ पिछले करीब दो महीने से पीजी में रह रहे थे। इस दौरान इन्होंने हुसैनी रोड पर स्थित रेडिमेट गारमैंटस की दुकान की रेकी की और 29 दिसंबर की रात को चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया था। यह आरोपी डकैती, चोरी, लूट और फिरौती के मामलों में यह कई महीनों से फरार चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि पूछताछ में यह खुलासा भी हुआ है कि आरोपी जोगिंद्र और दीपक ने कुछ दिनों पहले ही भिवानी के एक व्यापारी से दो लाख रुपए की फिरौती की मांग की थी। इस वारदात को आरोपियों ने रिमांड के दौरान कबूल किया है।

विज्ञापन

उधर, सिरसा पुलिस के सब इंस्पेक्टर बलराज सिंह ने बताया कि 29 नवंबर 2015 यह आरोपी एक लाल रंग की गाड़ी को पिस्तौल दिखाकर लूट कर फरार हो गए थे। पंचकूला पुलिस ने गाड़ी सहित इन चारों को गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि जिस गाड़ी में सवार होकर वारदात को अंजाम दिया गया था वह भी गुड़गांव से लुटी गई थी। बलराज सिंह के मुताबिक इसी संदर्भ में उन्होंने इन चारों को दोबारा से प्रोडक्शन वारंट पर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed