फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Car riders hit the bike

कार सवार युवकों ने बाइक को टक्कर मारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Car riders hit the bike
अंबाला। खेत से पशुओं के लिए चारा लेकर घर आ रहे एक बाइक सवार को पहले तो कार सवार युवकों ने टक्कर मार दी और फिर लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी उसके गले से चांदी की चेन व हाथ की अंगुली से सोने की अंगूठी लेकर फरार हो गए। राहगीरों ने घायल तलविंद्र सिंह को अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसे चंडीगढ़ स्थित जीएमसीएच में रेफर कर दिया। पड़ाव थाना पुलिस ने शिकायत पर चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव मच्छोंडा निवासी कुलविंदर सिंह ने थाना पड़ाव पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेती करता है। कुछ दिन पहले उसकी संदीप सिंह निवासी मछौंडा के साथ बाबा जाहरवीर गोगा मेढी के हिसाब के संबंध में कहासुनी हो गई थी। इससे संदीप सिंह उससे रंजिश रखने लगा। 17 जून को वह खेत से पशुओं के लिए चारा लेकर घर आ रहा था। इस दौरान गांव मछौंडा के पास राजेंद्र सिंह के ट्यूबवेल के पास सामने से आई एक सफेद रंग की बलेनो कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर गया।
विज्ञापन

इसके बाद गाड़ी से निकले उसी के गांव के संदीप सिंह, अजैब सिंह उर्फ ससा , रोहित, रजत ने उस पर लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर दिया। इस दौरान संदीप सिंह ने रिवाल्वर दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। बाद में आरोपी उसके गले से चांदी की चेन और अंगुली से सोने की अंगूठी निकालकर कार समेत फरार हो गए। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे छावनी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर चंडीगढ़ के सेक्टर 32 स्थित जीएमसीएच के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने इस मामले में संदीप सिंह, अजैब सिंह, रोहित व रजत के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed