फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Car hits e-rickshaw, couple injured

Ambala News: कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, दंपती घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Car hits e-rickshaw, couple injured
अंबाला। कैंट के इंदिरा चौक पर शुक्रवार शाम 6 बजे एक तेजरफ्तार कार ने ई-रिक्शा को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में ई-रिक्शा सवार दंपती चोटिल हो गए। गनीमत यह रही कि ई-रिक्शा पलटी नहीं। टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से भाग गया। घायलों की पहचान डिफेंस कॉलोनी निवासी राकेश व उनकी पत्नी सुमन के रूप में हुई। घायल कैंट के नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन है। राकेश ने बताया कि वह फिरोजपुर जाने के लिए अंबाला कैंट के रेलवे स्टेशन पर जा रहा थे। रात के समय ट्रेन से रिश्तेदार के घर जाना था।
विज्ञापन

अभी इंदिरा चौक पर पहुंचे तो गलत दिशा से आ रहे कार चालक ने राय मार्केट की तरफ कार मोड़ते हुए साइड मार दी। इतने में ई-रिक्शा को झटका लगने पर पत्नी सुमन भी अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। हादसे में बाजू व सिर पर चोट आई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed