फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Car collided with truck, three injured

Ambala News: ट्रक से भिड़ी कार, तीन घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Car collided with truck, three injured
अंबाला छावनी बस के सामने पुल के ऊपर ट्रक से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त कार। संवाद
अंबाला। शिमला से वापस गाजियाबाद जा रहे परिवार के तीन लोग सड़क हादसे में घायल हो गए। इसमें दो को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। सिर पर चोट के कारण बुजुर्ग महिला को भर्ती कर लिया।
विज्ञापन

छावनी के नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन मोनिका ने बताया कि वो घूमने के लिए शिमला गए थे। बुधवार सुबह ही शिमला से गाजियाबाद तक टैक्सी ली थी। दोपहर लगभग एक बजे वे कैंट बस अड्डे के पास पुल पर पहुंचे थे। अचानक आगे चल रहे ट्रक ने ब्रेक लगा दिए और टैक्सी पिछले हिस्से से जा टकराई। टैक्सी में आगे बैठी उनकी मां रेशमा गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि पिता राम पराशर और बहन मोनिका भी घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद उन्होंने एंबुलेंस के लिए कई फोन किए, लेकिन एंबुलेंस नहीं आई। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर मदद की गुहार लगाई तो कुछ ही देर में पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। लेकिन इससे पहले ही मौके पर पहुंचे कुछ लोगों ने घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला। वहीं डायल 112 की मदद से सभी को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया। हादसे के बाद ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पुल के ऊपर से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया। हालांकि कुछ देर के लिए हादसे के कारण हाइवे अवरुद्ध हो गया था और यहां वाहनों की लंबी कतार लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला छावनी बस के सामने पुल के ऊपर ट्रक से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त कार। संवाद

अंबाला छावनी बस के सामने पुल के ऊपर ट्रक से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त कार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed