फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Car collided with the rear of the bus, three injured

Ambala News: बस के पीछे से टकराई कार, तीन घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Car collided with the rear of the bus, three injured
अंबाला। चंडीगढ़-दिल्ली रोड पर सिटी के किंग फिशर होटल के पास एक कार बस के पीछे टकरा गई। हादसे में डेढ़ साल के बच्चे सहित तीन घायल हो गए। कार चालक विरेंद्र का आरोप था कि पीछे से दूसरी गाड़ी ने उसकी कार को टक्कर मारी। इतने में वह अनियंत्रित होकर आगे चल रही बस के पीछे टकरा गए थे। बलदेव नगर थाना पुलिस ने जींद निवासी चालक विरेंद्र की शिकायत पर पीछे से टक्कर मारने वाले चाैपहिया वाहन चालक पर मामला दर्ज कर लिया। शिकायतकर्ता विजेंद्र रेड्डू ने बताया कि वह 25 जनवरी को वह अपनी कार में माता 58 वर्षीय राजवती देवी, आठ वर्षीय आयुष और डेढ़ साल के विभांष के साथ सवार होकर पिंजौर से करनाल जा रहा था। जैसे ही वह चंडीगढ़-दिल्ली रोड पर सिटी के किंग फिशर होटल के पास पहुंचा तो पीछे से आई चाैपहिया गाड़ी ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

उसकी गाड़ी भी अनियंत्रित होकर सीधा आगे चल रही बस से टकरा गई थी। हादसे में माता सहित बच्चों को भी चोटें आई। हादसे के बाद कार के पीछे टक्कर मारने वाली गाड़ी मौके से फरार हो गई। घायल माता राजवती को उपचार के लिए सिटी नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे छुट्टी मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed