फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Car collided with the railing, two people injured

Ambala News: रेलिंग से टकराई कार, दो लोग घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Car collided with the railing, two people injured
अंबाला-दिल्ली हाईवे पर मोहड़ा के पास क्षतिग्रस्त कार के बीच में से निकली हाईवे की रेलिंग: सोशल 
अंबाला। दिल्ली हाईवे स्थित मोहड़ा के निकट वीरवार रात 12 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। पटियाला से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार इनोवा अनियंत्रित होकर सीधा हाईवे की रेलिंग से टकरा गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और हाईवे किनारे लगी एल्युमीनियम की रेलिंग कार के ठीक बीचोंबीच से आरपार हो गई।
विज्ञापन

टक्कर लगने के बाद कार सवार युवक और चालक दोनों करीब 15 मिनट तक भीतर ही फंसे रहे। राहगीरों और पुलिस की मदद से उन्हें बाहर निकालकर आदेश अस्पताल में दाखिल कराया। घायलों की पहचान पटियाला की मथुरा कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय राजेंद्र और पटियाला के जाफरनगर गांव निवासी 30 वर्षीय कर्ण के रूप में हुई। हादसे में घायल कर्ण टैक्सी कर दिल्ली एयरपोर्ट जा रहा था, जहां से शुक्रवार को फ्लाइट लेकर दुबई जाना था।
विज्ञापन

रात को क्रेन से भी नहीं निकली कार

हादसे में हाईवे की रेलिंग इस कद्र कार में घुस गई है कि उसे निकालना पुलिस के लिए चुनौती बन गया। वीरवार रात को ही पुलिस ने क्रेन की मदद से रेलिंग में फंसी कार को निकालने का प्रयास किया था लेकिन वह नहीं निकाल पाए। अब घायलों के परिजनों की मौजूदगी में हाइड्रा के जरिये कार को निकाला जाएगा। मोहड़ा चौकी प्रभारी एसआई शीशपाल ने बताया कि फिलहाल दोनों युवकों की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्विस लेन कट के कारण खोया था संतुलन
यह हादसा मोहड़ा के निकट एनडीआई प्लाजा रेस्तरां के ठीक पास हुआ है। इस जगह पर सर्विस लेन पर जाने वाला कट भी है। तेज रफ्तार इनोवा कार भी इसी कट के ठीक बीचोंबीच टकरा गई। हालांकि इस कट पर रेडियम टेप भी लगी है लेकिन हादसा कैसे हुआ इसका पता नहीं चल पाया है। प्राथमिक जांच में कट आने पर ओवरटेक करते समय चालक द्वारा संतुलन खोने की बात सामने आ रही है।

दुबई से छह माह के लिए आया था कर्ण

मोहड़ा चौकी प्रभारी शीशपाल ने बताया कि कर्ण दो साल पहले दुबई गया था। परिवार में माता-पिता और एक भाई है। छह माह पहले ही वह भारत आए थे। लौटने के लिए पटियाला से रात को निकले थे। दूसरी बार जा रहा था इसलिए परिवार के अन्य सदस्य साथ नहीं आए थे। परिजन करण को अस्पताल से छुट्टी करवाने के बाद पटियाला के एक निजी अस्पताल में ले गए। कर्ण की जांघ में फ्रैक्चर और कंधे में चोटें आई है।

अंबाला-दिल्ली हाईवे पर मोहड़ा के पास क्षतिग्रस्त कार के बीच में से निकली हाईवे की रेलिंग: सोशल 

अंबाला-दिल्ली हाईवे पर मोहड़ा के पास क्षतिग्रस्त कार के बीच में से निकली हाईवे की रेलिंग: सोशल 

अंबाला-दिल्ली हाईवे पर मोहड़ा के पास क्षतिग्रस्त कार के बीच में से निकली हाईवे की रेलिंग: सोशल 

अंबाला-दिल्ली हाईवे पर मोहड़ा के पास क्षतिग्रस्त कार के बीच में से निकली हाईवे की रेलिंग: सोशल 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed