फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Car collided with factory gate, driver burnt alive

फैक्टरी के गेट से टकराई कार, जिंदा जला चालक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Car collided with factory gate, driver burnt alive
अंबाला (साहा)। दिल्ली में परिचित की मौत पर शोक जताकर अपने घर पंचकूला लौट रहे प्रापर्टी डीलर की कार अनियंत्रित होकर फैक्टरी के गेट से टकरा गई। हादसे के बाद कार में भीषण आग लग गई। आग में कार चालक अमरदीप सिंह दहिया जिंदा जल गया। हादसा साहा-पंचकूला रोड पर दीनारपुर गांव के कट के समीप स्थित इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली फैक्टरी के बाहर हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मृतक अमरदीप सिंह दहिया के किसी परिचित का निधन हो गया था। वह सोमवार को दिल्ली में शोक जताने गया था। हादसे के बारे में घटनास्थल के निकट स्थित ढाबा संचालक राकेश कुमार ने बताया कि सोमवार की शाम तीन बजकर 47 मिनट पर जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। कार की भिड़ंत इतनी भयानक थी कि धमाके के बाद बंद पड़ा फैक्टरी का स्टील का गेट टूट गया। इसके बाद कार में आग की लपटें उठने लगी। आसपास के लोग वहां जमा हो गए।
विज्ञापन

पुलिस और दमकल विभाग को सूचित किया गया। तत्काल दमकल सेवा की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग को बुझाया गया, लेकिन तब तक अमरदीप की मौत हो चुकी थी। मृतक अमरदीप सिंह दहिया पंचकूला के सेक्टर-20 की जीएच 110 सोसायटी का निवासी बताया गया है। उसकी दो बेटियां एक 10 साल और दूसरी सात साल की हैं। हादसे की सूचना मिलते ही साहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। करीब साढ़े छह बजे मृतक के परिवार वाले और पड़ोसी घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार सड़क किनारे इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली फैक्टरी सीआन इंडिया के गेट से टकराई थी। हादसे में कार मालिक अमरदीप सिंह दहिया की मौके पर मौत हो गई थी। मृतक का के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया गया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम होगा। सड़क हादसे का मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
-राजेश कुमार, थाना साहा प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed