फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Car collided with auto going to condolence meeting, two killed, 17 injured

शोक सभा में जा रहे ऑटो को कार ने मारी टक्कर, दो की मौत, 17 जख्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Car collided with auto going to condolence meeting, two killed, 17 injured
अंबाला। शोक सभा में जा रहे सवारियों से भरे ऑटो को कार ने टक्कर मार दी। ऑटो पलटने के कारण चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में 17 लोग घायल हुए हैं। इनमें से छह वर्षीय बच्चे सहित 10 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में पहुंचाया गया। इनमें से तीन घायलों को पीजीआई चंडीगढ़, चार को एलएनजेपी अस्पताल कुरुक्षेत्र और अन्य घायलों को शहर के नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया है। वहीं सात लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

हादसा सुबह पौने 11 बजे अंबाला-हिसार हाईवे पर डेहा बस्ती इस्माईलाबाद, कुरुक्षेत्र के निकट हुआ। मृतक की शिनाख्त इस्माईलाबाद निवासी ऑटो चालक 48 वर्षीय सूरजभान और गांव मलिकपुर निवासी 50 वर्षीय प्रेमचंद के रूप में हुई है। कुरुक्षेत्र के गांव मलिकपुर निवासी सुमन ने बताया कि बच्चों सहित एक ही परिवार के सभी सदस्य उसकी ननद की ससुराल गांव जनसुई में रस्म क्रिया पर जा रहे थे। इनमें कमलेश, सुनीता, प्रेमचंद, राजन, रजनी, लक्ष्मी, तनवी, रानी, पालो देवी, योगेश, कीर्ति, किंजल, बीरभान व रानी शामिल थे।
विज्ञापन

उन्होंने किराए पर इस्माईलाबाद निवासी सूरजभान का ऑटो किया था। अंबाला-हिसार हाईवे पर इस्माईलाबाद पुल के पास अंबाला की ओर जा रही क्रूजर कार ऑटो को क्रॉस कर रही थी। इसी दौरान एक अन्य वाहन आ गया, जिससे कार ऑटो से टकरा गई। टक्कर लगने के कारण ऑटो पलट गया और हादसा हो गया। पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed