फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Car-canter hits, Two people dead

कार-कैंटर की टक्कर में दो युवकों की मौत

Wed, 23 Dec 2015 12:26 AM IST
अंबाला
अंबाला Updated Wed, 23 Dec 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन

नारायणगढ़-काला आम्ब राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार व कैंटर के बीच हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। सभी घायल पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पंजलासा गांव के युवक नई स्विफ्ट कार में सवार होकर नारायणगढ़ से काला आम्ब की तरफ जा रहे थे तभी राष्ट्रीय राजमार्ग पर हरियाली ढाबे के नजदीक एक तेज रफ्तार शीशे से लदे कैंटर की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि जहां कार के परखच्चे उड़ गए वहीं शीशे से लदा कैंटर भी सड़क किनारे पलट गया। इस हादसे में दो युवकों नीतेश बख्शी व शमीम खान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार चार अन्य अमीर खान, रहीम खान, जहांगीर व अब्दुल गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने राहगीरों की सहायता से सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने कैंटर चालक रामचन्द्र वासी काला आम्ब के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed