{"_id":"69f3b8b7095277db180d8a6b","slug":"cantt-station-receives-another-bomb-threat-ambala-news-c-36-1-amb1001-162450-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कैंट स्टेशन को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कैंट स्टेशन को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। हरियाणा के संवेदनशील रेलवे स्टेशनों में शुमार अंबाला कैंट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस बार यह धमकी एक ईमेल के जरिए दी गई है। इसमें न केवल अंबाला कैंट जंक्शन, बल्कि रेवाड़ी जंक्शन और दिल्ली के लाल किले को भी निशाना बनाने की बात कही गई है। धमकी भरे इस संदेश के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं, स्टेशन की सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई है। स्टेशन के अलावा रेल पटरियों की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है वहीं किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सुरक्षा कर्मचारियों को भी तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।
ईमेल से दी गई दहलाने की धमकी
जानकारी के अनुसार, इल्मुराद क्यासोव नामक आईडी से भेजे गए इस ईमेल में सुबह 11:11 बजे से रात 9:11 बजे के बीच धमाके करने की चेतावनी दी गई थी। ईमेल में स्पष्ट रूप से अंबाला कैंट जंक्शन और रेवाड़ी जंक्शन के रेलवे ट्रैक पर आईईडी धमाके करने की बात लिखी गई है। इसके अलावा, दिल्ली के लाल किला पार्किंग में कार बम धमाके और गुरुग्राम के स्कूलों को भी निशाना बनाने की धमकी दी गई है।
सुरक्षा पर उठे सवाल, अवैध पार्किंग बनी बड़ी सिरदर्द
एक तरफ जहां स्टेशन को उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं, वहीं दूसरी तरफ अंबाला कैंट स्टेशन की सुरक्षा में बड़ी खामियां भी उजागर हुई हैं। राजकीय रेलवे पुलिस अंबाला कैंट के थाना प्रबंधक ने स्टेशन अधीक्षक को पत्र लिखकर स्टेशन परिसर में चल रही अवैध पार्किंग पर गहरी चिंता जताई है। जीआरपी के अनुसार, वाशिंग लाइन और पार्सल ऑफिस के पास हर दिन 150 से 200 दुपहिया वाहन अवैध रूप से खड़े किए जा रहे हैं। जीआरपी ने चेतावनी दी है कि अंबाला कैंट एक अति-संवेदनशील स्टेशन है। इन अवैध रूप से खड़े वाहनों की आड़ में कोई भी असामाजिक तत्व संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक छिपा सकता है। इससे जान-माल का भारी नुकसान हो सकता है। 3 जनवरी 2026 को भी इस संबंध में पत्र लिखा गया था, लेकिन इसके बावजूद रेलवे प्रशासन ने अवैध पार्किंग को बंद करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए।
विज्ञापन
अलर्ट पर सुरक्षा बल
धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद जीआरपी और आरपीएफ पूरी तरह अलर्ट पर हैं। स्टेशन के प्रवेश द्वारों पर चेकिंग बढ़ा दी गई है और लावारिस वस्तुओं पर नजर रखी जा रही है। पुलिस ने रेलवे विभाग से आग्रह किया है कि स्टाफ पार्किंग के नाम पर चल रही इस अवैध पार्किंग को तुरंत ताला लगाकर बंद किया जाए ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
अंबाला कैंट सहित कुछ जगह को बम से उड़ाने की धमकी का ई-मेल मिला था, इसके बाद स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं रेलवे परिसर में स्टाफ पार्किंग में अनधिकृत वाहन खड़े हो रहे हैं जोकि स्टेशन के लिए कभी भी खतरे का कारण बन सकते हैं। इस संबंध में मंडल रेल प्रबंधक को भी पत्र भेज दिया है ताकि समय रहते संदिग्ध वाहनों पर कार्रवाई की जा सके।
- हरीश कुमार, प्रभारी, जीआरपी अंबाला।