फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cantor hit retired bank manager, crushed his head as soon as he fell on the highway

Ambala News: रिटायर्ड बैंक मैनेजर को कैंटर ने मारी टक्कर, हाईवे पर गिरते ही सिर कुचला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Cantor hit retired bank manager, crushed his head as soon as he fell on the highway
अंबाला। अंबाला-जगाधरी हाईवे स्थित महेश नगर के पास एक तेजरफ्तार कैंटर ने स्कूल सवार को टक्कर मार दी। हादसा इतना दर्दनाक था कि बुजुर्ग के गिरते ही कैंटर का पहिया व्यक्ति के सिर पर चढ़ गया और उसे कुचल दिया। बताया जाता है कि बुजुर्ग के तीनों लड़के विदेश में है और वह खुद इलाहबाद बैंक से मैनेजर पद से रिटायर्ड है। शव को पोस्टमार्टम के लिए छावनी नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस को दी शिकायत में साहा के इंडस्टि्रयल एरिया पंकज ने बताया कि वह महेशनगर रामा मेडिकल हाल पर दवाई लेने के लिए रुका ही था कि देखा की कैंटर ने स्कूटर सवार को पीछे से टक्कर मारी और सिर कुचल दिया। पास आकर देखा तो उसके फूफा बब्याल के विजय नगर निवासी 74 वर्षीय हुकुम चंद मेहरा अंबाला-जगाधरी हाईवे पर केडी अस्पताल के पास मृत अवस्था में पड़े थे। छावनी नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं कैंटर चालक को काबू कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed