फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cantonment markets will be illuminated with fancy lights

Ambala News: फैंसी लाइटों से रोशन होंगे छावनी के बाजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Cantonment markets will be illuminated with fancy lights
अंबाला छावनी के निकलसन रोड पर नगर परिषद द्वारा लगाई गई फैंसी लाइट्स। फाइल फोटो
अंबाला। छावनी के सभी बाजार फैंसी लाइट की रोशनी से जगमगाएंगे। अंबाला-साहा हाईवे की सुंदरता बढ़ाने के लिए भी फैंसी लाइटें लगाई जाएंगी। नगर परिषद यह कार्य लगभग दो करोड़ की लागत से पूरा करेगा। नगर परिषद ने निविदा लगाकर जल्द काम शुरू करवाने की पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

निकलसन रोड और रेलवे रोड की तर्ज पर यह फैंसी लाइटें अन्य सभी प्रमुख बाजारों के डिवाइडरों पर लगाई जाएंगी। बाजारों में लगने वाली लाइटों पर लगभग 1.80 करोड़ रुपये और हाईवे पर श्री गुरु गोबिंद चौक से लेकर टांगरी बांध तक लगभग 24 लाख रुपये की लागत से फैंसी लाइटें लगाई जाएंगी, जिससे किबाहर से आने वाले लोगों को अंबाला छावनी एक खूबसूरत शहर नजर आए।
विज्ञापन

यहां लगेंगी लाइटें
सदर बाजार के कुछ क्षेत्रों सहित बजाजा बाजार, हलवाई बाजार, हनुमान मार्केट, सब्जी मंडी, सौदागर बाजार में यह लाइटें लगाई जाएंगी। लाइटों के लगाने से पहले बिजली और अन्य काम शुरू कर दिया जाएगा, जिससे कि दुकानदारी प्रभावित न हो और काम भी सुचारू ढंग से हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 लाख से लगेंगे तिरंगा लाइटें
बाजारों को खूबसूरत दर्शाने के लिए फैंसी लाइट के खंभों को तिरंगा लाइट से सजाया जाएगा। इस पर लगभग 16 लाख रुपये खर्च होंगे। पहले भी इन तिरंगा लाइटों को खंभों पर लगाया गया था। लेकिन रख-रखाव के अभाव में तिरंगा लाइटें खराब हो गई जोकि रिपेयर नहीं हो पाई क्योंकि रिपेयर का खर्च नई के मुकाबले काफी अधिक था। इसलिए एक बार नई तिरंगा लाइटों को लगाने का प्रावधान किया गया है।
बेंच लगाने की योजना
बाजार आने वाले लोगों की परेशानी को देखते हुए नगर परिषद ने बेंच लगाने की योजना भी तैयार की है, हालांकि अभी यह योजना कागजों तक ही सीमित है। इस योजना के तहत बाजारों में दुकानों के आगे बनाए गए फुटपाथ पर छोटे बेंच स्थापित किए जाएंगे जोकि देखने में भी आकर्षक होंगे। इससे बाजार आने वाले लोगों को बैठने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा और वो बिना किसी परेशानी के नप की ओर से लगाए बेंच पर बैठ सकेंगे।

वर्जन
अंबाला छावनी के बाजारों सहित हाईवे की सुंदरता के लिए फैंसी लाइटें लगाई जाएंगी। इसकी निविदा जारी कर दी गई है। जल्द ही काम भी शुरू करवा दिया जाएगा। इसी प्रकार अंबाला-साहा हाईवे के कुछ हिस्से पर भी फैंसी लाइटें लगाई जाएंगी।
मंदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, नप सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed