फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cantonment board will give a prize of one lakh to player Tanshu

Ambala News: खिलाड़ी तांशू को कैंटोनमेंट बोर्ड देगा एक लाख का पुरस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Cantonment board will give a prize of one lakh to player Tanshu
अंबाला छावनी के वात्सल्य स्कूल पहुंचने पर तांशू का स्वागत करते कैंटोनमेंट बोर्ड के सीईओ, मनोनीत
अंबाला। कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तांशू का एक लाख रुपये का पुरस्कार देगा। यह घोषणा बुधवार को बोर्ड के मुख्य अधिशासी अधिकारी राहुल आनंद शर्मा ने की। अंबाला पहुंचने पर तांशू का जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

तांशू नई दिल्ली-कालका शताब्दी से बुधवार सुबह लगभग 10 बजे अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। उसके स्वागत के लिए सुबह ही लोग स्टेशन पर पहुंच गए थे। वहीं कैंटोनमेंट बोर्ड के मनोनीत सदस्य अजय बवेजा सहित विभागीय अधिकारी व वात्सल्य स्कूल के प्राचार्य एवं स्टाफ ने फूलों के हार पहनाकर तांशू व उनके कोच चंद्रहास का स्वागत किया।
विज्ञापन

ढोल-नगाड़ों के बीच तांशू को प्लेटफार्म 7 से रेलवे परिसर में लाया गया। यहां तांशू के परिजनों सहित खेल प्रेमी मौजूद थे। उन्होंने तांशू के गले में नोटों के हार डालकर उसे अपना आशीर्वाद दिया और ढोल की थाप पर नृत्य किया। इस दौरान तांशू के कोच व प्राचार्य को भी लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। इसके बाद तांशू का बोर्ड कार्यालय में भी सम्मान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर बोर्ड के अध्यक्ष साकेत रॉय व मुख्य अधिशासी अधिकारी राहुल आनंद शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे। गौरतलब है कि मंगलवार को तांशू सहित अन्य विजेता खिलाड़ियों ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी। इस दौरान रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 14 लाख और कांस्य पदक जीतने वाले को आठ लाख रुपये देने की घोषणा की गई थी।
अन्य प्रतियोगिताओं में भी करेंगे माहिर
वात्सल्य स्कूल में सम्मान समारोह के दौरान कैंट बोर्ड के सीईओ राहुल आनंद शर्मा ने बताया कि स्कूल में बनाए गए आइस स्केटिंग रिंग को चाैड़ा किया जाएगा। इसके अलावा अन्य प्रतियोगिताओं के लिए भी मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाएंगी ताकि स्कूल अन्य विशेष बच्चों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सके। गौरतलब है कि वात्सल्य स्कूल से पहले भी कई बच्चे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में अपने जौहर का प्रदर्शन करके कैंटोनमेंट बोर्ड सहित स्कूल का नाम रोशन कर चुके हैं।

तांशू ने जीता रजत और कांस्य पदक
स्पेशल ओलंपिक 2025 शीतकालीन खेलों के लिए 49 प्रतिभागियों का एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल भेजा गया था। ये स्पर्धाएं इटली में आठ से 15 मार्च तक आयोजित की गईं। इसमें स्पीड स्केटिंग, अल्पाइन स्कीइंग, क्रॉस कंट्री स्कीइंग, फ्लोरबॉल, स्नोबोर्डिंग और स्नोशूइंग प्रतियोगिताएं शामिल थीं। स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड विंटर स्पर्धाओं में 102 देशों के 1500 प्रतिभागियों ने अपने जौहर का प्रदर्शन किया। तांशू ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए आइस स्पीड स्केटिंग स्पर्धा की 500 मीटर दौड़ की श्रेणी में हिस्सा लेकर 1 रजत पदक हासिल किया। वहीं इसी स्पर्धा के तहत 777 मीटर स्पीड स्केटिंग दौड़ में भी तांशू ने एक कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed