फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cantonment Board parks to get a makeover; 46 lakh to be spent.

Ambala News: कैंटोनमेंट बोर्ड के पार्कों की बदलेगी सूरत, 46 लाख रुपये होंगे खर्च

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Cantonment Board parks to get a makeover; 46 lakh to be spent.
कैंटोनमेंट बोर्ड का सेरेनटी पार्क। विभाग - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। कैंटोनमेंट बोर्ड क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों के लिए राहत और पर्यावरण सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। बोर्ड ने इस संबंध में एक बड़ा फैसला लिया है। कैंट क्षेत्र में स्थित सभी प्रमुख सार्वजनिक उद्यानों और पार्कों के बेहतर रखरखाव और सुंदरीकरण के लिए परिषद ने आउटसोर्सिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत कुल 46 लाख रुपये की अनुमानित लागत की ई-निविदा आमंत्रित की है।
बोर्ड कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस निविदा के माध्यम से योग्य और अनुभवी एजेंसियों को उद्यानों के रखरखाव, साफ-सफाई और बागवानी की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। स्थानीय निवासियों की लंबे समय से मांग थी कि सार्वजनिक पार्कों में सुविधाओं को सुधारा जाए।
विज्ञापन



निविदा की प्रक्रिया
सार्वजनिक उद्यानों के रखरखाव की आउटसोर्सिंग अनुमानित लागत 46.00 लाख रुपये निर्धारित की गई है। इसके तहत बयाना राशि के तौर पर 0.92 लाख रुपये जमा करवाने होंगे। निविदा शुल्क 1,500 रुपये तय किया गया है। तकनीकी बोली खोलने की तिथि 18 सितंबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऑनलाइन होगी पूरी प्रक्रिया
मुख्य अधिशासी अधिकारी राहुल आनंद शर्मा ने बताया कि यह प्रक्रिया रक्षा मंत्रालय की आधिकारिक ई-प्रोक्योरमेंट प्रणाली के माध्यम से पूरी तरह पारदर्शी तरीके से आयोजित की जा रही है। इच्छुक फर्में तथा ठेकेदार विस्तृत शर्तों व दिशा-निर्देशों के लिए रक्षा मंत्रालय के ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल www.defproc.gov.in तथा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ambala.cantt.gov.in का अवलोकन कर सकते हैं। इसके अलावा निविदा से जुड़ी किसी भी तकनीकी जानकारी या पूछताछ के लिए बोलीदाता बोर्ड कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।



आठ पार्काें का होगा रख-रखाव
कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला के अधीन आठ छोटे-बड़े पार्क हैं। इनका रख-रखाव बोर्ड प्रबंधन द्वारा किया जाता है। लेकिन एजेंसी को काम सौंपने से इन पार्काें की उचित तरीके से देखभाल हो सकेगी। इसमें पटेल पार्क, माल रोड पार्क, सीबीए लेक पार्क, छावनी सरोवर, स्टेशन सेल के नजदीक पार्क, केएसआई पार्क एलेनबाई लाइन, करिअप्पा पार्क और सेरेनटी पार्क का काम एजेंसी संभालेगी।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed