फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cancer patients get relief when OT starts

Ambala News: हड़ताल पर रहे पटवारी, भटकते रहे लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
Cancer patients get relief when OT starts
अंबाला छावनी ​स्थित तहसील में पटवारियों की हड़ताल के चलते पटवारखाने पर लगा ताला
अंबाला। सोनीपत में बदमाशों की ओर से पटवारी ओमप्रकाश का अपहरण कर 19 लाख रुपये की फिरौती लेकर छोड़ने और सोनीपत पुलिस की ओर से अभी तक आरोपियों को काबू नहीं किया। इसे लेकर द रेवन्यू पटवार और कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा के आह्वान पर जिला अंबाला के पटवारी पेन डाउन हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन

इस कारण छावनी, सिटी, नारायणगढ, बराड़ा तहसील और साहा, शहजादपुर और मुलाना उप-तहसील में लोगों के इंतकाल, जमाबंदी, लोन और गिरदावरी का डाटा अपलोड करना और अन्य प्रकार के काम नहीं हुए। लोग सारा दिन इधर से उधर भटकते नजर आए। इसके अलावा शुक्रवार को भी अंबाला के पटवारी हड़ताल पर थे।
विज्ञापन

दो घंटे करते रहे पटवारी की इंतजार
छावनी के शिव प्रताप नगर निवासी रघुवीर सिंह ने बताया कि वह सेना से रिटायर्ड हैं, उन्हें पटवारी से इंतकाल की नकल लेनी है, जब वह पटरवारखाने में आए तो उन्हें पटवारी नहीं मिले। दो घंटे हो गए हैं पटवारी का इंतजार करते हुए अब जाकर पता चला है कि वह तो हड़ताल पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ चक्कर लगा चुका नहीं मिला इंतकाल
गांव धमौली निवासी इंद्रजीत ने बताया कि उसे कलरहेड़ी और टुंडला के पटवारी से इंतकाल की नकल लेनी है, यह उनका आठवां चक्कर है। जब भी वह पटवारखाने आता है तो उसे कोई न कोई कमी बताकर भेज दिया जाता है, लेकिन आज पटवारी के कमरे पर ताला लगा हुआ है, पूछने पर पता चला कि वह हड़ताल पर है।
फोन नहीं उठा रहे पटवारी
शहजादपुर निवासी सुरेश पाल ने बताया कि उसे अपनी जमीन के लिए इंतकाल की नकल चाहिए थी। जब वह पटवारी के पास आया तो पता चला कि पटवारी हड़ताल पर है। इसके बाद से वह लगातार पटवारी को फोन कर रहा है लेकिन पटवारी फोन नहीं उठा रहे।
पटवारी के कमरे पर लगा है ताला
शाहपुर निवासी जितेंद्र ने बताया कि उसे अपने क्षेत्र के पटवारी से क्लीयरेंस लेनी है, जब वह तहसील कार्यालय आया तो देखा कि पटवारी के कमरे पर ताला लगा है। इसके बाद पूछताछ करने पर कोई कुछ नहीं बता रहा है। एक घंटे से वह परेशान हो रहा है।

सोनीपत में पटवारी ओमप्रकाश का अपहरण कर 19 लाख रुपए की फिरौती लेकर छोड़ने के मामले में अभी तक पुलिस की कार्रवाई ढुलमुल रहीं। चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने एक भी आराेपी को काबू नहीं किया। जिसे देखते हुए हरियाणा के सभी पटवारी पेन डाउन हड़ताल पर हैं।
राजेश, प्रधान, द रेवन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed