फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cancellation of Ambala-Ludhiana passenger train causes major problems for daily commuters

Ambala News: अंबाला-लुधियाना पैसेंजर ट्रेन रद्द होने से दैनिक यात्रियों की बड़ी परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Cancellation of Ambala-Ludhiana passenger train causes major problems for daily commuters
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से लु​धियाना के बीच संचालित पैसेंजर ट्रेन। रेलवे
अंबाला। ट्रेन नंबर 64523 व 24 अंबाला कैंट-लुधियाना-अंबाला कैंट पैसेंजर ट्रेन के रद्द होने से दैनिक यात्रियों सहित नौकरीपेशा लोगों की परेशानी बढ़ गई है। ऐसे में अब उन्हें लुधियाना सहित बीच रास्ते के अन्य रेलवे स्टेशनों तक पहुंचने के लिए दूसरे संसाधनों का इस्तेमाल करना पड़ेगा। इससे उन्हें मानसिक परेशानी होगी वहीं आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ेगा। ऐसे में यात्रियों ने इस समस्या के समाधान के लिए अंबाला रेल मंडल प्रबंधक से गुहार लगाई है कि बेशक ट्रेन लुधियाना नहीं जा सकती तो इसे बीच रास्ते के नजदीकी रेलवे स्टेशन तक चला दिया जाए।
विज्ञापन


800 के करीब यात्री करते हैं सफर
अंबाला से लुधियाना के बीच रोजाना 800 के करीब यात्री सफर करते हैं। इनमें अंबाला के नजदीक ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग भी शामिल हैं, इसके अलावा कारोबारी भी व्यापार के सिलसिले में इसी ट्रेन से लुधियाना तक आवागमन करते हैं। ऐसे में ट्रेन के रद्द होने से कारोबारियों सहित ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


14 स्टेशनों पर होता है ठहराव
ट्रेन नंबर 64523 अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से सुबह 9:30 बजे रवाना होती है जोकि अंबाला सिटी, शंभू, राजपुरा, सराय बंजारा, साधुगढ़, सरहिंद, मंडी गोबिंदगढ़, खन्ना, चावापायल, दोराहा, साहनेवाल व ढंढाली कला रेलवे स्टेशनों पर ठहराव के बाद लुधियाना स्टेशन पर पहुंचती है। वापसी में ट्रेन नंबर 64524 लुधियाना से शाम 5:50 बजे रवाना होकर रात 8:10 बजे अंबाला कैंट पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर से फरवरी तक नहीं चलेगी ट्रेन
रेलवे ने लुधियाना रेलवे स्टेशन पर कार्य के चलते ट्रेन नंबर 64523 व 24 अंबाला कैंट-लुधियाना-अंबाला कैंट को आगामी तीन माह के लिए रद्द कर दिया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में एक दिसंबर से 23 फरवरी 2026 तक रद्द रहेगी।


लुधियाना स्टेशन पर कार्य के चलते पैसेंजर ट्रेन को रद्द किया गया है। बीच रास्ते के स्टेशन पर संचालन के लिए प्रयास किए जा रहे हैं ताकि दैनिक यात्रियों को राहत मिल सके।
- एनके झा, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed