फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cabinet minister honored boxer Harnoor

Ambala News: कैबिनेट मंत्री ने किया मुक्केबाज हरनूर को सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Cabinet minister honored boxer Harnoor
अंबाला छावनी में शास्त्री कॉलोनी आवास पर कैबिनेट मंत्री से मुलाकात करतीं हरनूर कौर व परिजन। संव
अंबाला। खेलों इंडिया यूथ गेम्स 2025 में प्रतिभा दिखाने वाली शाहपुर गांव की महिला मुक्केबाज हरनूर कौर को कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पदक पहनाकर सम्मानित किया। हरनूर ने बाक्सिंग स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर अंबाला और हरियाणा का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने शनिवार को अपने आवास पर पहुंची मुक्केबाज हरनूर कौर से मंत्रणा की और उसे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर हरनूर के माता-पिता भी मौजूद रहे। मुक्केबाज हरनूर कौर ने गत दिनों पटना में संपन्न हुई खेलों इंडिया यूथ गेम्स में बाक्सिंग स्पर्धा में 65 किलोवर्ग में यह कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन

ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट की वैधता 12 साल
परिवहन मंत्री अनिल विज के आवास पर हरियाणा टैक्सी आप्रेटर पहुंचे। टैक्सी आप्रेटरों ने कहा कि ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट की वैधता अवधि नौ साल से बढ़ाकर 12 साल तक कर दी गई है। इस निर्णय से हरियाणा के हजारों टैक्सी चालकों को लाभ मिला है। कुछ दिन पहले ही टैक्सी आप्रेटरों ने अपनी मांग परिवहन मंत्री के समक्ष रखी थी। इस पर मंत्री अनिल विज ने त्वरित कार्यवाही करते हुए टैक्सी आप्रेटरों को राहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनी समस्याएं
वहीं कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अपने आवास पर अंबाला छावनी विधानसभा क्षेत्र से आए लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। घसीटपुर निवासी विवाहिता के परिजनों ने शिकायत दी कि उसका पति विवाहिता से झगड़ा करता है और उसने विवाहित को घर से निकाल दिया है। जींद में मामले की शिकायत की गई, मगर पुलिस ने अब तक ठोस कार्रवाई नहीं की। मंत्री विज ने इस पर पुलिस को कार्रवाई के दिशा-निर्देश दिए। दलीपगढ़ निवासी व्यक्ति ने क्षेत्र में गली का लेवल सही कराने की शिकायत दी। इस पर मंत्री ने नगर परिषद ईओ को कार्रवाई के निर्देश दिए। बब्याल निवासी लोगों ने क्षेत्र में नालियों की मरम्मत कराने की शिकायत, बोह में नाली और गली की मरम्मत, कच्चा बाजार निवासी महिला ने मीटर रीडिंग ठीक करने एवं अन्य शिकायतें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed