फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Businessmen raised the demand to shift the industrial area

Ambala News: कारोबारियों ने औद्योगिक क्षेत्र को स्थानांतरित करने की उठाई मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Businessmen raised the demand to shift the industrial area
अंबाला। हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री अंबाला (एचसीसीआई) की नौवीं कार्यकारिणी बैठक बुधवार को संपन्न हुई, इसमें अंबाला छावनी औद्योगिक क्षेत्र में आई बाढ़ से हुए भारी नुकसान पर चिंता व्यक्त की गई और राहत उपायों पर निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

चेयरमैन डॉ. आशावंत गुप्ता के नेतृत्व में प्रस्ताव पारित हुआ कि हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एचएसआईआईडीसी) औद्योगिक क्षेत्र अंबाला छावनी को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करे ताकि भविष्य में बार-बार आने वाली बाढ़ से स्थायी समाधान मिल सके।
विज्ञापन

बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र हो घोषित : सचिव अलोक सूद ने सुझाव दिया कि प्रभावित क्षेत्र को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित किया जाए, साथ ही पुराने इंश्योरेंस क्लेम शीघ्र निपटाए जाएं, नए क्लेम दर्ज हों और आगामी इंश्योरेंस रिन्यूअल समय पर व सरल प्रक्रिया से सुनिश्चित हो। हरियाणा चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री अंबाला ने राज्य सरकार से अपील की है कि वह इन कठिन परिस्थितियों में उद्योगों के साथ खड़ी हो और हर संभव राहत दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम-सीएम को बाढ़ जैसी आपदा पर की शिकायत : समाजसेवी डॉ. अनुराग कपिल ने पीएम नरेन्द्र मोदी और सीएम नायब सैनी को एक शिकायती पत्र लिखा है, इसमें उन्होंने अंबाला छावनी क्षेत्र एवं आसपास के गांवों में बार-बार बाढ़ व जलभराव से हुई मानवीय व आर्थिक क्षति पर स्थायी समाधान के लिए कार्रवाई की मांग की है। पत्र में उन्होंने बताया है कि अंबाला छावनी क्षेत्र (रामपुर कॉलोनियां, वार्ड 11–12, विकासपुरी, अजाद नगर, पूजा विहार, इंडस्ट्रियल एरिया एवं नेशनल हाईवे) के साथ-साथ रामपुर, सरसेहड़ी और चंदपुरा गांव बीते कई वर्षों से टांगरी नदी की बाढ़ और जलभराव की समस्या से बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed