फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Businessmen are on target, threats are being received on WhatsApp from foreign numbers

Ambala News: निशाने पर कारोबारी, विदेशी नंबरों से व्हाट्सएप पर धमकियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Businessmen are on target, threats are being received on WhatsApp from foreign numbers
नारायणगढ़ में गोयल स्वीट्स पर गोलियां चलाने वाले बदमाश बाइक पर जाते हुए सीसीटीवी में हुए कैद: स
नारायणगढ़। बसपा नेता हरबिलास हत्याकांड के बाद से ही नारायणगढ़ में गोलीकांड और धमकियां मिलने का सिलसिला जारी है। बदमाशों ने बड़े-बड़े कारोबारियों को निशाने पर रखा है। कुछ समय पहले से पुलिस के पास छह और उससे ज्यादा कारोबारी धमकी की शिकायत लेकर पहुंच चुके हैं। पुलिस ने उनकी सुरक्षा में गनमैन तैनात कर दिए हैं, लेकिन पुलिस ने अधिकारिक पुष्टि नहीं की।
विज्ञापन

यहां नकाबपोश बदमाश सरेआम गोलियां चलाकर पुलिस को चुनौती देकर भाग जाते हैं और पुलिस के हाथ खाली रहते हैं। ऐसे में इलाके के कारोबारियों में भी रोष है। शनिवार को भी नारायणगढ़ के प्रतिष्ठित गोयल स्वीट्स एंड रेस्तरां पर चली गोली मामले में भी यह सामने आया कि बदमाशों की ओर से इस परिवार को बार-बार धमकियां दी जा रही हैं। पुलिस ने छह गनमैन भी दिए थे।
विज्ञापन

आईजी ने खुद लिया माैके का जायजा
गोलीकांड की सूचना मिलने के बाद शाम को अंबाला मंडल के पुलिस महानिरीक्षक पंकज नैन ने जायजा लिया। पीड़ित परिवार से मुलाकात करने के बाद पुलिस अधिकारियों को भी इलाके की सुरक्षा को बढ़ाने के संबंधित दिशा निर्देश दिए। साथ ही अंबाला पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत से भी पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है कि कहीं कोई लापरवाही तो नहीं बरती।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 लाख की मांगी थी चाैथ
यहां से भी महत्वपूर्ण है कि धमकी देने वाले व्हाट्सएप नंबरों पर कॉल करते हैं, जिन कारोबारी को धमकी मिली है उनके पास भी एक विदेशी नंबर से फोन आया था। करीब 50 लाख की चाैथ मांग करते हैं। पुलिस भी इन नंबरों की गहनता से जांच में लगी है।
गनमैन का तर्क- राहगीरों के चलते नहीं चलाई गोली
गोलीकांड के बाद दुकान में पहले से मौजूद पुलिस के गनमैन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। बदमाश दुकान के बाहर आकर दो नकाबपोश बदमाश एक के बाद एक सात फायर करते हैं, लेकिन गनमैन ने एक भी गोली नहीं चलाई। इस मामले में पुलिस ने भी गनमैन से प्राथमिक जानकारी ली तो उसमें आया है कि बदमाशों का पीछा करते हुए राहगीर आ गए थे। इसलिए गोली नहीं चलाई। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।
गोयल परिवार को अब दिए 10 गनमैन
गोलीकांड के बाद ही पुलिस ने गोयल परिवार की सुरक्षा को बढ़ा दिया था। पहले छह गनमैन थे। अब उनकी संख्या को बढ़ाकर 10 कर दिया है। साथ ही परिवार को आने वाले फोन पर भी नजर है कि कहीं दोबारा धमकी भरा फोन न आए। इसके अलावा नारायणगढ़ में दूसरे कारोबारियों को दी गई सुरक्षा को भी और कड़ा कर दिया है। समय-समय पर पुलिस गश्त चल रही है।
पुलिस को मौके से मिले पांच खोल
पुलिस की सुरक्षा एजेंसियों ने दुकान के बाहर से पांच गोलियों के खोल भी बरामद किए हैं। बताया जाता है कि बाकी की भी तलाश की जा रही थी लेकिन वो नहीं मिली। कारोबारी प्रदीप गोयल के बेटे आशीष गोयल ने बताया कि बदमाशों की ओर से सात फायर किए थे। यह गोली दुकान के ऑटोमेटिक शीशे के अलावा आसपास लगी है।
अभी तक के गोलीकांड

24 जनवरी - बसपा नेता और वकील हरबिलास की रात के समय पांच गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस 21 आरोपियों को काबू कर चुकी है और एक शूटर सागर पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो गया था। इस मामले में मुख्य आरोपी वेंकट गर्ग पर दो लाख का इनाम भी है।
21 मार्च - नारायणगढ़ में प्रॉपर्टी डीलर ललित के घर के बाहर खड़ी गाड़ी पर बदमाशों ने गोलियां चलाई थीं। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को काबू कर लिया है।
25 मार्च - लालपुर गांव में रात को किराना व्यापारी सुदेश गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
1 मई - नई सब्जी मंडी के गेट के बाहर बाइक सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने हवाई फायर किए थे। जाते समय मंडी के आढ़ती बुद्धिराजा के नाम से धमकाकर गए थे कि अब उसकी बारी है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी को मुठभेड़ के दौरान पैर पर गोली मारकर पकड़ा था।
वर्जन
सुरक्षा के लिहाज से इलाके का जायजा लिया है, जिससे कि दोबारा इस तरह की घटना न हो। धमकी के लिए आने वाले फोन नंबरों भी गहनता से जांच की जा रही है कि वह स्थानीय हैं या विदेशी। आज कल नंबर कहीं से भी ऑनलाइन जनरेट हो जाते हैं। नारायणगढ़ में सुरक्षा को भी बढ़ा दिया है।

अजीत सिंह शेखावत, पुलिस अधीक्षक, अंबाला।

नारायणगढ़ में गोयल स्वीट्स पर गोलियां चलाने वाले बदमाश बाइक पर जाते हुए सीसीटीवी में हुए कैद: स

नारायणगढ़ में गोयल स्वीट्स पर गोलियां चलाने वाले बदमाश बाइक पर जाते हुए सीसीटीवी में हुए कैद: स

नारायणगढ़ में गोयल स्वीट्स पर गोलियां चलाने वाले बदमाश बाइक पर जाते हुए सीसीटीवी में हुए कैद: स

नारायणगढ़ में गोयल स्वीट्स पर गोलियां चलाने वाले बदमाश बाइक पर जाते हुए सीसीटीवी में हुए कैद: स

नारायणगढ़ में गोयल स्वीट्स पर गोलियां चलाने वाले बदमाश बाइक पर जाते हुए सीसीटीवी में हुए कैद: स

नारायणगढ़ में गोयल स्वीट्स पर गोलियां चलाने वाले बदमाश बाइक पर जाते हुए सीसीटीवी में हुए कैद: स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed