{"_id":"69371457ccea820b160d1d76","slug":"businessman-cheated-of-rs-15-crore-in-the-name-of-online-trading-ambala-news-c-36-1-sknl1017-154389-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर कारोबारी से डेढ़ करोड़ की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर कारोबारी से डेढ़ करोड़ की धोखाधड़ी
Mon, 08 Dec 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Mon, 08 Dec 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
अंबाला। ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर अंबाला कैंट के न्यू रामनगर निवासी मनमीत सिंह के साथ करीब एक करोड़ 31 लाख 25 हजार 150 रुपये की धोखाधड़ी की गई। शातिर ने मोटे मुनाफे का लालच देकर झांसे में लिया। धीरे-धीरे पैसे लगवाने लगा। आखिर में जब पैसे मांगे तो धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। साइबर थाना पुलिस ने पीड़ित मनमीत सिंह की तहरीर पर अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पीड़ित मनमीत सिंह ने बताया कि वह इलेक्ट्रिकल का काम कते हैं। 25 जून को उनके व्हाट्सएप पर अज्ञात व्यक्ति ने संपर्क कर व्यापार में निवेश यानी ट्रेडिंग के बारे में जानकारी दी। उसके झांसे में आकर कुकाइन नामक अनुप्रयोग एप डाउनलोड कर ली। आरोपी ने एक यूआइडी तैयार करवाई। बाद में उसे मिंगकाइन नामक एक अन्य मंच की कड़ी भेजी, उसे खोलते ही खाता बन गया। साइबर ठग रमेश ने यूपीआई के माध्यम से 20 हजार रुपये जमा करवाए, जिसके बाद खाते में यूएसडीटी नामक एकाई में रकम दिखने लगी। धीरे-धीरे रमेश ने लाभ दिखाते हुए व अधिक राशि भेजने के लिए दबाव बनाया।
भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड के नाम से भेजे फर्जी दस्तावेज
पीड़ित मनमीत सिंह का आरोप है कि आरोपी रमेश व अन्य ने भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड (सेबी) के नाम पर फर्जी दस्तावेज भेजकर मंच को वैध बताया। एक नकली दैनिक निवेश समूह में जोड़ दिया। इसमें अज्ञात व्यक्ति भी जुड़े थे। ऐसे में विश्वास दिलवाया कि उनके अलावा अज्ञात भी इस ग्रुप में जुड़े हुए हैं। इसके बाद कई दिनों तक झांसे में लेकर विभिन्न बैंकों के खातों व यूपीआई के जरिये लाखों रुपये डलवाने शुरू कर दिए। शुरूआत में 20 हजार रुपये तो बाद में मुनाफे का लालच देते हुए 36 लाख रुपये तक की कई बार राशि डलवाई। इस तरह से एक करोड़ 31 लाख 25 हजार 150 रुपये की धोखाधड़ी की। बाद में जब मिंगकाइन मंच से धन निकालने का प्रयास किया तो निवेदन बार–बार अस्वीकृत कर दी गई। बाद में धोखाधड़ी का खुलासा हुआ।