{"_id":"67c0ca1bdebb06a1870eea4f","slug":"buses-stopping-on-the-highway-danger-of-accident-ambala-news-c-36-1-sknl1003-138355-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: राजमार्ग पर रोक रहे बस, हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: राजमार्ग पर रोक रहे बस, हादसे का खतरा
Fri, 28 Feb 2025 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 28 Feb 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल के बाहर हाइवे के किनारे खड़ी प्राइवेट बस। संवाद
- फोटो : Samvad
अंबाला। जीटी रोड और जगाधरी रोड राजमार्ग पर निजी व रोडवेज बसों के चालक बसों को रोककर धड़ल्ले से सवारियां चढ़ा रहे हैं। यह चालक सवारियों को बैठाने के चक्कर में कहीं भी बसों को रोक रहे हैं। जिसके कारण कभी भी कोई हादसा हो सकता है।
अंबाला-जगाधरी राजमार्ग, अंबाला दिल्ली जीटी रोड और अंबाला-अमृतसर राजमार्ग के किनारे खड़ी सवारियों को बैठा रहे हैं। कई बार बसाें के कारण राजमार्ग पर जाम की स्थिति बन जाती है।
इससे हादसा होने का भी खतरा बना रहता है। छावनी बस स्टैंड के पास दिल्ली, अमृतसर, चंडीगढ़, जगाधरी, यमुनानगर सहारनपुर रूट की तरफ जाने वाली बसों के चालक बसों को रोक रहे हैं। पहले इन जगहों पर बसों के रुकने पर पुलिस कर्मी बसों का चालान करते थे। लेकिन पिछले कई दिनों से यह भी बंद है। जिसके कारण चालकों के हौंसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन गेट नंबर दो के सामने : अंबाला छावनी बस अड्डे से अमृतसर, जालंधर, लुधियाना की ओर जाने वाली प्राइवेट और रोडवेज की बसों के चालक छावनी बस स्टैंड से निकलकर रेलवे स्टेशन के गेट नंबर दो के पास रोककर सवारियों को बैठाते हैं।
इस कारण यहां पर जाम की स्थिति बन जाती है। अंबाला छावनी बस स्टैंड से निकलकर चालक बसों को पुल के नीचे रोकते हैं और यहां से चंडीगढ़, हिमाचल और जम्मू की सवारियों को बैठाते हैं कई बार सवारियां भी बस स्टैंड के अंदर नहीं जाती बाहर ही राजमार्ग के किनारे खड़ी होकर बसों की इंतजार करती है।
अंबाला दिल्ली नेशनल हाइवे पर पुल के नीचे महाराजा ढाबा के सामने रोडवेज और प्राइवेट बस के चालक बसों को रोककर शहबाद, पिपली, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत और दिल्ली के यात्रियों को बैठाते हैं।
कुछ समय पहले यहां पर पुलिस कर्मी हर समय मौजूद रहते थे और इन बसों के चालकों के चालान करते थे। लेकिन काफी समय से वह भी गायब है।