फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Buses going towards Barara are closed

Ambala News: बराड़ा की ओर आने जाने वाली बसें बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Buses going towards Barara are closed
बराड़ा। बराड़ा की ओर आवागमन करने वाली हरियाणा रोडवेज की चार बसे करीब 15 दिनों से बंद पड़ी हैं। जिसके कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। वहीं, यात्रियों को अंबाला छावनी, अंबाला सिटी, बाबैन की बसों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। बराड़ा बस अड्डा से रोजाना 40 के करीब बसों को संचालन होता है। इसके अलावा बस स्टैंड से तीन से चार हजार यात्री आवागमन करते हैं।
विज्ञापन

बराड़ा बस अड्डे से अंबाला, सढौरा, शाहबाद और यमुनानगर की और बसाें का संचालन होता है। पहले रोजाना बराड़ा के पास कसेरला में रोडवेज की बस नाइट स्टे करती थी। इसके बाद सुबह करीब साढे़ सात बजे यह यात्रियों को लेकर बराड़ा बस अड्डे पर पहुंचती थी। यहां से अन्य यात्री और छात्रों को लेकर यह बस अंबाला सिटी के लिए रवाना होती थी। सिटी में यात्रियों को छोडने के बाद यह बस घेलड़ी पहुंचती थी।
विज्ञापन

यहां से सवारी लेकर बराड़ा बस अड्डा पहुंच रही थी। इसके बाद यह बस फिर से बराड़ा से अंबाला सिटी दोबारा पहुंचती थी। इसी तरह से बबैन से रोजाना सुबह साढे़ सात बजे के समय यात्रियों और छात्रों को लेकर रोडवेज की बस बराड़ा बस अड्डे पर पहुंचती थी लेकिन बराड़ा वाली बस का स्टाफ कुछ दिन से छुट्टी पर होने के कारण इस रूट की बस भी बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
कसेरला से बराडा, बराड़ा से अंबाला सिटी, अंबाल सिटी से घेलड़ी, घेलड़ी से बराडा, बराड़ा से अंबाला सिटी और बबैन से बराड़ा रूट की बसें पिछले कई दिनों से बंद है।
जरनैल सिंह, इंचार्ज, बराड़ा बस अड्डा, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed