फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bus service to Ludhiana from today

Ambala News: लुधियाना के लिए बस सेवा आज से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Bus service to Ludhiana from today
अंबाला। दिल्ली, कुरुक्षेत्र और सोनीपत डिपो ने लुधियाना के लिए अपनी बस सेवा शुरू कर दी है। पहले यह बसें शाहबाद मार्ग बंद होने के कारण बराड़ा, दोसड़का, साहा, पंचकूला होते हुए पंजाब की ओर जा रही थीं। अंबाला डिपो रविवार को लुधियाना के लिए अपनी बस सेवा शुरू करेगा।
विज्ञापन

इससे ये बसें अंबाला छावनी नहीं आ रही थी और अंबाला आने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब ये बसें शाहाबाद, अंबाला छावनी, लालडू, डेराबस्सी, जीरकरपुर होते हुए लुधियाना, अमृतसर जालंधर जा रही हैं। इसके बाद यह बसें जम्मू तक जाएंगी और यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाएगी।
विज्ञापन

13 फरवरी से बंद थी ये सेवा
पिछले महीने 13 फरवरी को किसानों के दिल्ली कूच को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से 10 फरवरी से ही शंभू सीमा, अंबाला चंडीगढ़ मार्ग सद्दोपुर और शाहबाद मारकंडा पुल पर बेरिकेडिंग कर रास्ते को बंद कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने दिल्ली से अंबाला आने और अंबाला से पंजाब की और जाने का मार्ग बंद कर मार्ग को डायवर्ट कर दिया गया। इसके बाद दिल्ली से चंडीगढ़ और पंजाब की ओर जाने वाली बसें दिल्ली से बराड़ा, दाेसड़का , साहा, शाहबाद, पंचकूला होते हुए बसें यात्रियों को लेकर चंडीगढ़ और पंजाब की ओर जा रही थीं। ऐसे में अब दिल्ली, कुरुक्षेत्र, और सोनीपत डिपो ने लुधियाना के लिए अपनी बसें शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक महीने से यात्री झेल रहे परेशानी
पंजाब मार्ग को बंद हुए एक महीना बीत गया है, लेकिन अंबाला डिपो ने अभी तक अपनी लुधियाना के लिए बस शुरू नहीं की है। जबकि पीआरटीसी और पंजाब रोडवेज पहले ही अपनी बसों को पटियाला और लुधियाना के लिए शुरू कर चुके हैं। अंबाला छावनी अड्डा इंचार्ज अजीत सिंह ने बताया कि रविवार से अंबाला छावनी बस अड्डा से लुधियाना के लिए बस शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed