फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   bus service stops to punjab

पंजाब के लिए बसें बंद, यात्री परेशान

Tue, 20 Oct 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला Updated Tue, 20 Oct 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
bus service stops to punjab

पंजाब के फरीदकोट स्थित गांव बरगाड़ी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब का अपमान करने से बिगड़े माहौल के कारण अंबाला रोडवेज डिपो की पंजाब जाने वाली बसें बंद हैं। दो दिनों से अंबाला व पंजाब से आने वाली बस सेवा बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। ऐसे हालातों में पंजाब जाने और आने वाले यात्री परेशान हैं।

विज्ञापन


इक्का-दुक्का निजी बसें जा रहीं

अंबाला रोडवेज डिपो की करीब 30 बसें पंजाब के लिए रोजाना अप-डाउन करती हैं। पंजाब के फरीदकोट स्थित गांव बरगाड़ी में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के कारण जो हालात पैदा हुए हैं, उसका सीधा असर अंबाला रोडवेज डिपो पर पड़ा है। पंजाब के विभिन्न रूटों पर चलने वाली अंबाला रोडवेज डिपो की करीब तीस बसें पंजाब भेजी नहीं जा रही हैं। हालात इस कदर बिगड़े हुए हैं कि पंजाब से आने वाली बसें भी अंबाला तक नहीं पहुंच रही हैं। हालांकि इक्का दुक्का प्राइवेट बसें पंजाब से आ रही हैं, लेकिन पंजाब से भी बस सेवा प्रभावित है। इतना ही नहीं पंजाब से होकर आगे अन्य राज्यों को जाने वाली बसें भी नहीं भेजी जा रही हैं।

विज्ञापन


रोडवेज के नुकसान पर माथापच्ची 

रोडवेज विभाग की मानें, तो पंजाब के इन हालातों ने रोडवेज की कमाई पर तो असर डाला है, लेकिन फिर भी किसी तरह से इसे पूरा करने की कोशिश की जा रही है। विभाग का कहना है कि पंजाब रूट बंद होने के कारण हरियाणा के ही अन्य रूटों पर बस सर्विस दी जा रही है ताकि नुकसान को पूरा किया या कम किया जा सके। ऐसे में रोडवेज फिलहाल यह बताने की स्थिति में नहीं है कि उसका नुकसान कितना हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


जोखिम नहीं लेना चाह रहा डिपो

जिला रोडवेज विभाग की मानें, तो वह कोई रिस्क नहीं लेना चाहता। पंजाब में हालात ऐसे हैं कि फिलहाल डिपो कोई खतरा मोल नहीं लेना चाहता है। पंजाब से आने वाली कुछ प्राइवेट बसें अंबाला तक आ रही हैं। रोडवेज विभाग का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा और लाखों की बस पर खतरा है और ऐसे में विभाग कोई ऐसा कदम नहीं उठाना चाहता, जिससे यात्रियों पर खतरा आए। 



हालातों की समीक्षा के बाद करेंगे बस सेवा शुरू

रोडवेज विभाग के अधिकारी फिलहाल यह नहीं बता पा रहे हैं कि यह स्थिति कितने दिनों तक रहेगी और कब पंजाब रूट पर बसों को भेजेंगे, लेकिन रोडवेज अधिकारी पंजाब के विभिन्न जिलों के संपर्क में हैं ताकि स्थिति का पता चल सके। फिलहाल जो शांत इलाके हैं, वहां तक तो एक-दो दिनों के लिए बसें भेजी गई हैं, लेकिन इसके अलावा अन्य जगहों पर बसें नहीं भेजी गई हैं। 



यह कहते हैं यात्री 

कामकाज के सिलसिले में पंजाब जाने वाले यात्रियों में पंकज वोहरा, राशिद अली, इमरान खान, सुखविंदर सिंह, अमन अरोड़ा, राजेंद्र रस्तोगी, जमनादास, रोहित का कहना है कि पंजाब जाने वाली प्राइवेट बसें तो इक्का दुक्का मिल रही हैं, लेकिन रोडवेज की बसें नहीं मिल पा रही हैं। कैंट बस स्टैंड पर पूछताछ खिड़की पर तैनात कर्मचारी से पूछते हैं, तो बताया जा रहा है कि पंजाब के हालातों के चलते बस सेवा नहीं दी जा रही है। ऐसे में ट्रेन से जाना ही एक विकल्प बच रहा है। 



पंजाब में फिलहाल माहौल कुछ खराब है, जिसके कारण जो इलाके शांत हैं, वहां एक-दो बसें भेजी हैं। इसके अलावा अन्य रूटों पर बसें नहीं भेज रहे हैं। हरियाणा में दिल्ली आदि रूट पर बसें चला रहे हैं। पंजाब में रोडवेज अधिकारियों के संपर्क में हैं ताकि पता चल सके कि हालात क्या हैं और अंबाला डिपो तय कर सके कि वहां पर बसें भेजें या नहीं। 

-कुलधीर सिंह, जीएम, हरियाणा रोडवेज डिपो, अंबाला 


अंबाला कैंट के बस स्टैंड से पटियाला तक कुछ बसें भेजी हैं, जबकि इससे आगे अमृतसर, लुधियाना, जालंधर आदि रूटों पर बसें नहीं जा रही हैं। यात्रियों को परेशानी तो हो रही है, लेकिन क्या करें, सुरक्षा के लिहाज से यह कदम उठाया गया है। 

-जयचंद, इंचार्ज, बस स्टैंड, अंबाला कैंट 



गांवों में लगाएं ठीकरी पहरे : एसीपी

अंबाला। एसीपी ग्रामीण रमेश कुमार व शहजादपुर थाना प्रभारी मेहर सिंह ने सोमवार को क्षेत्र के गुरुद्वारा प्रबंधकों की बैठक ली। बैठक में पंजाब के माहौल को लेकर ग्रामीणों को गांव में ठीकरी पहरे लगाने का आह्वान किया गया। उन्होंने बताया कि गुरुद्वारा प्रबंधकों से कहा कि वे सभी गुरुद्वारों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के साथ-साथ मिल जुलकर रहें। यदि कोई संदिग्ध गतिविधियां दिखाई देती हैं, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते इस पर काबू पाया जा सके। सहयोग से ही इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है।


अफवाहों पर ध्यान न दें, पुलिस को करें सूचित : डीसीपी

मुलाना। डीसीपी ग्रामीण विजय प्रताप ने कहा कि फरीदकोट के बरगाड़ी गांव में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी से वे आहत हैं, लेकिन कुछ असामाजिक तत्व देश का माहौल बिगाड़ रहे हैं। ऐसी तत्वों से सतर्क रहें और अफवाहों की सूचना पुलिस को दें। वे सोमवार को गांव दोसड़का स्थित गुरुद्वारा में करीब 135 गुरुद्वारों की प्रबंधक कमेटी के सदस्यों व सिख संस्थाओं के प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे। इसकी अध्यक्षता बाबा जोरावर सिंह बाबा फतेह सिंह के प्रधान जसबीर सिंह खालसा ने की। डीसीपी ग्रामीण ने कहा सभी गुरुद्वारों में सीसीटीवी कैमरे अथवा चौकीदार लगाए जाएं । बैठक में मौजूद सभी सिख प्रतिनिधियों व गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों ने डीसीपी ग्रामीण को जल्द ही गुरुद्वारो में सीसीटीवी कैमरा व सुरक्षा के इंतजाम करने का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed