{"_id":"6519d69cd5b8fe6ea807ecc4","slug":"bus-service-starts-for-kullu-manali-after-two-months-ambala-news-c-36-1-sknl1003-11434-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कुल्लू मनाली के लिए दो महीने बाद बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कुल्लू मनाली के लिए दो महीने बाद बस सेवा शुरू
विज्ञापन
अंबाला। कुल्लू मनाली के लिए दाे महीने से बंद पड़ी बस सेवा शुरू कर दी गई है। पहाड़ों में हुई भारी बरसात के कारण मार्ग बह गया था, जिसके कारण यातायात मार्ग अवरूद्ध हो गया था। ऐसे में कुल्लू मनाली के लिए कोई भी बस नहीं जा रही थी। वहीं इस रूट पर चलने वाली बसें सिर्फ मंडी तक ही यात्रियों को लेकर जा रही थी। अब दो महीने बाद यातायात को बहाल कर दिया गया है और यातयात को सुचारू रूप से चालू कर दिया गया है। अभी कुल्लू के लिए अंबाला डिपो की 1 बस, यमुनानगर डिपो की 1 बस व दिल्ली डिपो की 2 बसें यात्रियों को लेकर कुल्लू जा रही है। इसी तरह से हिमाचल रोडवेज की दो से तीन बसें दिन में व रात में भी बसे अंबाला से कुल्लू मनाली जा रही है। हिमाचल प्रदेश में हुए भूस्खलन के कारण जगह - जगह मलबा गिरने से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया था। जिसके चलते शिमला, बद्दी और कुल्लू मनाली की सड़कों पर अंबाला से यातायात प्रभावित है। अंबाला से शिमला,बद्दी व कुल्लू मनाली की बस नहीं जा पा रही हैं। लेकिन कुछ बसें हिमाचल में मंडी तक जा रहीं हैं।
अंबाला से कुल्लू मनाली की ओर जाने वाली बसें
अंबाला से कुल्लू मनाली के लिए हरियाणा रोडवेज के विभिन्न डिपूओं से पांच बसें जाती थी, वहीं अन्य राज्यों की 10 बसें कुल्लू मनाली जाती थी। वहीं हिमाचल रोडवेज की कुल्लू मनाली के लिए दिन रात के लिए बस सर्विस है। अब अंबाला से कुल्लू के लिए अंबाला डिपो की एक बस, यमुनानगर डिपो की एक बस व दिल्ली डिपो की दो बसें यात्रियों को लेकर कुल्लू जा रही है।
विनोद ने बताया कि उसकी पत्नी मनाली की रहने वाली है इसलिए समय-समय पर आना जाना पड़ता है। बारिश के कारण यातयात बंद होने से वह नहीं जा पाया।
छावनी निवासी रमेश ने बताया कि कुल्लू में काम करता है। तीन महीने पहले वह अपने घर पर आया था लेकिन बरसात के कारण कुल्लू में मार्ग बह जाने तथा बसें बंद होने के कारण वह काम पर नहीं जा सका था। इसलिए अब वह अपने काम पर जा रहा है।
विज्ञापन
लगभग दो महीने बाद कुल्लू मनाली का मार्ग खुल गया है और बसे शुरू हो गई है। पहले बस मंडी तक ही जा रही थी लेकिन अब बस कुल्लू मनाली तक जा रही है।
अजय कुमार, अड्डा इंचार्ज, अंबाला छावनी।