फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bus driver fined 51 thousand for non-payment of tax, passengers stranded in Ambala

कर का भुगतान न करने पर बस चालक पर 51 हजार का जुर्माना, अंबाला में फंसे यात्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Bus driver fined 51 thousand for non-payment of tax, passengers stranded in Ambala
अंबाला। अमरनाथ यात्रा से लौट रही यात्रियों की बस मंगलवार को आरटीए की टीम ने दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर जब्त कर ली। हरियाणा राज्य का मोटर व्हीकल कर का भुगतान न करने पर यूपी नंबर की बस के चालक पर 51 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया। मंगलवार की देर रात करीब दो बजे टीम यह कार्रवाई हुई। यात्रियों को बस स्टैंड अंबाला छावनी परिसर में 12 घंटे भूखे-प्यासे रह कर रात बिताई।
विज्ञापन

यात्री अजय कुमार शर्मा, अर्चना शर्मा, सूरजपाल, चरण सिंह समेत अन्य यात्रियों ने कहा कि वे अमरनाथ से वापस यूपी जा रहे थे। टैक्स भरने के लिए उनकी बस आधा घंटा रुकी, लेकिन सर्वर न चलने की वजह से टैक्स का भुगतान नहीं हो सका। जैसे ही वे रात दो बजे अंबाला पहुंचे तो आरटीए की टीम ने उनकी बस को पकड़ लिया। वहीं, मोटर व्हीकल ऑफिसर विजय ने बताया कि दूसरे राज्यों के वाहन चालक टैक्स की चोरी कर रहे हैं। उनकी टीम गत रात्रि गश्त पर तैनात थी। इसी बीच यूपी बस को रोका। जांच करने पर बस चालक के पास हरियाणा राज्य की मोटर व्हीकल टैक्स की पर्ची नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed