{"_id":"62e192efe45d022e1d634cbc","slug":"bsf-contingent-will-march-past-by-bike-on-independence-day-ambala-news-knl1160206116","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएफ की टुकड़ी बाइक से करेगी मार्च पास्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएफ की टुकड़ी बाइक से करेगी मार्च पास्ट
विज्ञापन
अंबाला। जिले में 75वां स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन भव्य व शानदार तरीके से किया जाएगा। आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन होगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह में बीएसएफ की टुकड़ी मोटरसाइकिल के माध्यम से मार्च पास्ट का प्रदर्शन करेगी जोकि आकर्षण का केंद्र रहेगा। यह जानकारी उपायुक्त विक्रम सिंह ने पंचायत भवन शहर में आयोजित अधिकारियों की बैठक में दी। उन्होंने कार्यक्रम से से संबंधित किए जाने वाले कार्यों को समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने यह भी कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह पुलिस लाइन ग्राउंड शहर में आयोजित होगा। यदि बारिश होती है तो कार्यक्रम अनाज मंडी शहर में आयोजित होगा इसलिए दोनों जगहों पर सभी तैयारी दुरुस्त रखें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए पुलिस लाइन मैदान में पानी जमा नहीं होना चाहिए। समारोह स्थल पर पुलिस की व्यापक व्यवस्था रहे व ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखें। दोनों जगहों पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मुख्य स्टेज की रंग-रोगन से संबंधित व्यवस्था करे। इसके साथ-साथ समारोह स्थल तक जाने वाले रास्तों पर सड़कों को दुरुस्त रखें। नगर निगम के अधिकारी समारोह स्थल पर सफाई व्यवस्था के साथ-साथ झंडों की व्यवस्था कराएं।
समारोह स्थल पर वीआईपी टॉयलेट के साथ-साथ पेयजल की व्यवस्था रखें। दोनों जगहों पर फर्स्ट एड की व्यवस्था कराएं। समारोह स्थल पर गमलों की व्यवस्था करवाएं। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी समारोह स्थल पर रंगोली की व्यवस्था करवाएं। समारोह स्थल पर फायर ब्रिगेड की व्यवस्था के साथ-साथ एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
यह होगी कार्यक्रम की रूपरेखा
समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों, युद्ध वीरांगनाओं को आमंत्रित करें। जिन विभागाध्यक्षों द्वारा अपने कर्मचारियों को सम्मानित करना है, उनके वे नाम भेजें। जो विभाग हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत सम्मानपूर्वक तिरंगा लगाने के कार्य में अग्रणी होगा उसे प्रशासन सम्मानित करेगा। कार्यक्रम में पुलिस की परेड, मास पीटी, डंबल, सांस्कृतिक कार्यक्रम व राष्ट्रीय गान की प्रस्तुति होगी। जिला शिक्षा अधिकारी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के चयन के लिए स्कूलों में बच्चों की तैयारी करवाएं। साथ ही साथ पीटी व डंबल की भी तैयारी करवाएं।