फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Brothers-in-Law Arrested with 56.67 Grams of Heroin and a Vehicle

Ambala News: जीजा-साला 56.67 ग्राम हेरोइन व गाड़ी सहित गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Brothers-in-Law Arrested with 56.67 Grams of Heroin and a Vehicle
शहजादपुर। सीआईए नारायणगढ़ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जीजा-साले को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई राष्ट्रीय राजमार्ग पर पतरेहड़ी गांव के पास की गई। इस दौरान टीम ने एक गाड़ी को भी पकड़ा है। आरोपियों से 56.67 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मघरपुर गांव निवासी साहिल कुमार और साढ़ौरा निवासी कर्ण के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि ये दोनों पेशेवर अपराधी हैं। जून 2025 में भी सीआईए ने इन्हें नशे की एक खेप के साथ पकड़ कर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा था।
विज्ञापन

जमानत पर बाहर आते ही इन्होंने एक बार फिर नशा तस्करी का खेल शुरु कर दिया था, इसके अलावा मुख्य आरोपी साहिल के खिलाफ थाना शहजादपुर में हत्या का मामला भी दर्ज है। अनुसंधान अधिकारी अमन कुमार ने बताया कि आरोपी गाड़ी में सवार होकर पंचकूला की ओर नशा सप्लाई करने जा रहे थे। न्यायालय में पेशी के बाद कर्ण को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है, जबकि साहिल को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस नशा तस्करी की पूरी चेन को तोड़ने और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed