फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   brother's wedding in gaziabad tommorow, monitoring of manesar camp on sister and family came from italy

गाजियाबाद में कल भाई की शादी, इटली से आई बहन व परिवार पर मानेसर कैंप की निगरानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
brother's wedding in gaziabad tommorow,  monitoring of manesar camp on sister and family came from italy
अंशु शर्मा
विज्ञापन

अंबाला। अंबाला छावनी के न्यू दयाल बाग कालोनी में इटली से अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए बहन परिवार संग इंडिया पहुंची। 15 मार्च को गाजियाबाद में बुआ के लड़के की शादी है। लेकिन कोरोना वायरस के खौफ ने उसके सपनों पर पानी फेर दिया। वह 11 मार्च को गाजियाबाद शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंची, लेकिन गाजियाबाद नहीं पहुंच पाई। कोरोना वायरस के भारत में बढ़ते मरीजों की संख्या के चलते उन्हें परिवार सहित 14 दिनों तक कैंप की निगरानी में रखा गया है। न्यू दयाल बाग निवासी शादी में शामिल होने के लिए कई माह पहले ही तैयारियां कर रहा था। एक माह की छुट्टी लेकर में दिल्ली पहुंचे थे। अब न तो वह शादी में शामिल हो सकेंगे और न ही अपनी छुट्टियों का आनंद ले सकेंगे। उधर, परिवार में भी बहन के शामिल होने की सभी उम्मीदें धरी की धरी रह गई। पूरा परिवार भी उनके आने की राह देेख रहा है। परिजनों की मानें तो आने से पहले ही फोन पर शादी की सभी तैयारियां चल रही थी। अंबाला आते ही गाजियाबाद शादी में जाना था। इस बात से वह बिल्कुल बेखबर थे कि इंडिया में होने के बावजूद वह शादी में शामिल नहीं हो सकेंगे।

जिस कैंप में ठहराव, उसी में निकला पॉजीटिव केस, सहमा परिवार
इटली से लौटने के बावजूद घर न आने पर परिजन पहले ही परेशान थे। अब उसी विमान के अंदर मौजूद यात्रियों में से एक यात्री की कैंप में पॉजीटिव रिपोर्ट आने पर परिवार सहम गया है। केवल फोन पर बातचीत के अलावा परिजन कुछ नहीं कर पा रहे। बताया जाता है कि पहले कैंप में सभी यात्रियों को एक ही बड़े हॉल में अलग-अलग उपलब्ध करवाए गए थे। जैसे ही पॉजीटिव केस सामने आया है तो अब बाकी यात्रियों को अलग कमरे दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed