फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Brokers are active in Cantonment Tehsil, revealed by audio

Ambala News: छावनी तहसील में दलाल सक्रिय, ऑडियो से खुलासा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Brokers are active in Cantonment Tehsil, revealed by audio
अंबाला। छावनी की तहसील पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगे हैं। इनेलो प्रदेश प्रवक्ता ओंकार सिंह ने एक ऑडियो जारी कर कथित रूप से आरोप लगाया कि इसमें तहसील में सक्रिय एक दलाल पीड़ित से दो नंबर में रजिस्ट्री कराने की बात कह रहा है।
विज्ञापन

इसके वह 30 हजार रुपये मांग रहा है। ओंकार सिंह ने आरोप लगाए कि हरियाणा सरकार ने छह मार्च 2024 की अधिसूचना के अनुसार छावनी की चंद्रपुरी, सुंदर नगर सहित अनेक कॉलोनियां मान्य की थी। चंद्रपुरी के ही एक व्यक्ति ने जब मान्य खसरा नंबर के बारे में रजिस्ट्री कराने के लिए डीड लिखने वाले के एक कारिंदे से बात की तो उसने कहा कि रजिस्ट्री नंबर दो में होगी और इसके लिए 30 हजार रुपये लग जाएंगे। ओंकार सिंह ने जब इस बारे में नायब तहसीलदार से बात की गई की तो उन्होंने जानकारी लेने की बात कही। उन्होंने मांग की कि मार्च से लेकर अब तक नए खसरा नंबर की हुई रजिस्ट्रियों की जांच उनके खरीदार को बुलाकर की जानी चाहिए ताकि पता लग सके कि किस मालिक ने कितने रुपये रिश्वत देकर रजिस्ट्री करवाई है।
विज्ञापन


ऑडियो में ये है बातचीत
पीड़ित : हेलो, आपने रजिस्ट्री के लिए कहा था तो आपने कहा हफ्ते बाद आना।

दलाल : बेगमपुर की न, आज तो छुट्टी है कल दिखा लेना फिर भी इस पर आपके ऊपर से पैसे लग जाएंगे।

पीड़ित : कितने रुपये।

दलाल : दो नंबर में होगी यह रजिस्ट्री।

पीड़ित : क्यों एक नंबर में नहीं होगी।

दलाल : खसरा सूची आई है न उसके ऊपर से कम से कम 30 हजार रुपये लग जाएंगे।

पीड़ित : क्यों आप कह रहे थे कि एक नंबर में हो जाएगी।

दलाल : वो खसरा नंबर अपलोड नहीं हैं न।

पीड़ित : कितना टाइम लग जाएगा एक नंबर में काम होने में।

दलाल : आपको जल्दी है तो एक्सट्रा पैसे लग जाएंगे या थोड़ा वेट कर लो।

पीड़ित : ठीक है भाई।

डीसी से रजिस्ट्रियों की जांच की अपील
डीसी को अपील करते हुए इनेलो नेता ओंकार ने कहा कि छावनी तहसील के कार्यों और रजिस्ट्रियों की जांच कराई जाए, जिससे कि जनता के काम आसानी से हो सकें और जनता को राहत मिल सके। जनता से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि जायज व कानूनी काम करवाने के लिए उनसे संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed