{"_id":"69cc340dd24cdfe2600ec6ea","slug":"broken-roads-and-lanes-trouble-residents-of-ward-14-ambala-news-c-36-1-amb1001-160712-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: टूटी सड़कों और गलियों से वार्ड 14 के लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: टूटी सड़कों और गलियों से वार्ड 14 के लोग परेशान
विज्ञापन
अंबाला छावनी के नगर परिषद कार्यालय में धरने पर बैठे वार्ड पार्षद व स्थानीय निवासी। संवाद
- फोटो : samvad
नगर परिषद कार्यालय में दिया धरना
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। प्रशासन की अनदेखी से परेशान वार्ड 14 के तहत टांगरी क्षेत्र के निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा है। क्षेत्र की जर्जर गलियों व नालियों का निर्माण न होने से नाराज निवासियों ने नगर परिषद कार्यालय में धरना दिया। इस दौरान वार्ड पार्षद हरमिंदर हीरा भी मौके पर मौजूद रहे। उनके के साथ मिलकर लोगों ने असुविधाओं पर रोष व्यक्त किया।
उन्होंने मुख्य अधिशासी अधिकारी को सामूहिक प्रार्थना पत्र सौंपकर गुहार लगाई है। नगर परिषद को लिखे पत्र में निवासियों ने कहा कि मूलभूत सुविधाओं के अभाव में वे नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि शासन-प्रशासन को कई बार अवगत कराने के बावजूद अब तक न तो गलियां बन पाई हैं और न ही नालियां व सड़कें। गलियों में गहरे गड्ढे होने के कारण दोपहिया वाहन चालक रोजाना चोटिल हो रहे हैं।