फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Broke the glass of the car, the purse was stolen

गाड़ी का शीशा तोड़ किया पर्स चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Broke the glass of the car, the purse was stolen
अंबाला। किंगफिशर रिसोर्ट में खाना खाने आई महिला की गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरों ने बैग चोरी कर लिया। बैग में लैपटॉप व अन्य सामान था। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना बलदेव नगर पुलिस को दी शिकायत में कविता मिश्रा ने बताया कि वह पूजा विहार कॉलोनी की निवासी है। वह लालड़ू में नौकरी करती हैं।
विज्ञापन

15 जून की रात करीब आठ बजे वह अपनी गाड़ी में खाना खाने के लिए किंगफिशर रिसोर्ट में आई थी। खाना खाने के बाद जब वह रिसोर्ट से बाहर गाड़ी के पास आई तो देखा की गाड़ी की लेफ्ट साइड का पीछे वाला शीशा टूटा हुआ था। पिछली सीट पर पड़ा हुआ उसका लैदर का बैग गायब था। जिसे किसी ने चोरी कर लिया। कविता के अनुसार उसके बैग में लेपटॉप, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और उसकी एक्टिवा की आरसी, क्रेडिट कार्ड और ऑफिस का पनचींग कार्ड था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed