Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bricks and stones fall from flyover; three injured, including an 8-year-old child

Ambala News: फ्लाईओवर से गिरे ईंट-पत्थर, 8 साल के बच्चे समेत तीन घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Bricks and stones fall from flyover; three injured, including an 8-year-old child
अंबाला सिटी में राष्ट्रीय राजमार्ग  से सफाई के दौरान गिरे ईंट-पत्थर। सोशल मीडिया - फोटो : samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। अमृतसर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर मंजी साहिब गुरुद्वारे और मनमोहन नगर के पास शुक्रवार को हादसा हो गया। फ्लाईओवर पर चल रहे सफाई कार्य के दौरान ऊपर से गिरे ईंट-पत्थर नीचे सर्विस रोड से गुजर रहे बाइक सवारों पर आ गिरे। हादसे में दो युवकों सहित एक आठ वर्षीय बच्चा घायल हो गया।
घायलों को राहगीरों की मदद से सिटी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक युवक को भर्ती कराया गया है। वहीं घटना के बाद मौके से कर्मचारियों के भागने पर परिजनों ने नेशनल हाईवे कर्मचारियों पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

घायलों के रिश्तेदार सोनू ने बताया कि बबलू, तरुण और 8 वर्षीय कुणाल, तीनों मंजी साहिब गुरुद्वारे की दिशा से कालका चौक की ओर जा रहे थे। अस्पताल में जांच के दौरान डॉक्टर ने बताया कि चेहरे पर पत्थर लगने से तरूण मौके पर ही बेहोश हो गया था। जांच में उसकी नाक की हड्डी में फ्रैक्चर पाया गया है। वहीं, सिर में गहरा घाव होने के कारण बबलू के टांके लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सिर में गंभीर चोट आने के कारण डॉक्टरों ने कुणाल (8 वर्ष) को एहतियातन एमआरआई के लिए भेजा है। नागरिक अस्पताल की डॉक्टर वंशिका ने पुष्टि करते हुए बताया कि तीनों घायलों का विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है। एक मरीज की हालत को देखते हुए उसे वार्ड में भर्ती किया गया है।

----
परिजनों का आरोप- कर्मचारी मौके से भागे
सोनू ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद वहां मौजूद एनएच के कर्मचारी बिना कोई मदद किए या बात किए मौके से खिसक गए। इसके बाद राहगीरों की मदद से पुलिस की डायल 112 टीम को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और परिजनों को अस्पताल पहुंचाया।

अंबाला सिटी में राष्ट्रीय राजमार्ग  से सफाई के दौरान गिरे ईंट-पत्थर। सोशल मीडिया

अंबाला सिटी में राष्ट्रीय राजमार्ग  से सफाई के दौरान गिरे ईंट-पत्थर। सोशल मीडिया- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed