{"_id":"6931e38f5bed6017f708c0ef","slug":"brakes-of-vehicles-are-logged-anywhere-on-the-national-highway-from-state-to-ambala-news-c-45-1-kur1007-146456-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: स्टेट से लेकर नेशनल हाईवे पर भी कहीं भी लग जाती है वाहनों की ब्रेेेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: स्टेट से लेकर नेशनल हाईवे पर भी कहीं भी लग जाती है वाहनों की ब्रेेेक
Fri, 05 Dec 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 05 Dec 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नेशनल हाईवे 44 पर पिपली में खड़ा ट्रक। संवाद
कुरुक्षेत्र/पिपली। जिले में रात के साथ सुबह भी धुंध छाने लगी है। वहीं जिले से गुजर रहे तीन नेशनल व चार स्टेट हाइवे पर हादसों की संख्या बढ़ गई है। इन हादसों के पीछे बिना पार्किंग व बिना किसी रिफ्लेक्टर के सड़क किनारे खड़े ट्रक व अन्य वाहन बन रहे हैं। आरटीए विभाग लगातार सड़क किनारे खड़े ट्रकों के चालान काटने और उनके आगे पीछे रिफ्लेक्टर लगाने का दावा कर रहा है, लेकिन इसके बाद भी नेशनल हाइवे 44 पर स्थिति जस की तस है।
जानकारी के अनुसार पिपली-करनाल हाईवे पर खड़े ट्रक यातायात को बाधित करने के साथ दूसरे वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। सर्दियों में धुंध व मौसम के साफ न होने के कारण ट्रक और अन्य वाहन चालक रात में हाईवे पर कहीं भी वाहन खड़ा कर देते है। ये वाहन हाईवे पर खड़े होने और धुंध के कारण दिखाई नहीं देने से हादसों का सबब बन रहे हैं। नेशनल हाईवे 44 के हालात जानने के लिए जब मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया तो एक पुलिस नाके से थोड़ी दूरी पर एक ट्रक काफी देर से खड़ा मिला। इस बारे में नाके पर खड़े पुलिसकर्मियों से पूछा गया तो कहा कि अभी कुरुक्षेत्र में गीता जयंती चली हुई है जिसके कारण भारी वाहनों का शहर में प्रवेश निषेध है। रात के समय इन वाहनों को आगे निकाला जाएगा। इसलिए इन्हें सड़क से हटकर ट्रक खड़ा करने को बोला गया है।
एक ही दिन में हुए थे दो हादसे
गत चार दिन पहले भी इसी हाइवे पर शाहाबाद के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में कार जा टकराई और चालक की मौत हो गई थी। जबकि शाहाबाद थाना के पास भी हाइवे पर खड़े ट्रक से दूसरा ट्रक भिड़ गया था। इस हादसे में एक चालक की मौत हो गई थी और कड़ी मशक्त के बाद ही निकाला जा सका था।