फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   boy killed his friend in ranjeet nagar ambala

इश्क के जुनून में ‘दोस्ती’ का कत्ल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
boy killed his friend in ranjeet nagar ambala
रणजीत नगर में टिगरी फार्म के नजदीक बीकॉम द्वितीय वर्ष में पढ़ने वाले आयान को उसी के सहपाठी दोस्त ने गोली मारकर मौत के घाट उतारा था। पुलिस का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। इस मामलेे में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मोहड़ा निवासी कंवर सिंह के तौर पर हुई है। आरोपी को वीरवार को पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी, ताकि उससे हथियार की बरामदगी की जा सके।
विज्ञापन

उधर, पुलिस ने आयान के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। गमगीन माहौल में दोपहर के समय आयान का संस्कार कर दिया गया। आयान के पिता मिलाप सिंह खेतीबाड़ी का काम करते हैं, जबकि मां एसए जैन मॉडल स्कूल में आर्ट एंड क्राफ्ट की शिक्षक हैं। बता दें कि पुलिस ने आयान के भाई अपूर्व जयसवाल की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

इसलिए हुई आयान की हत्या
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आयान और आरोपी कंवर सिंह दोनों सहपाठी थे। दोनों शहर के एक कॉलेज में पढ़ते थे, लेकिन आयान ने इस साल दिल्ली के एक कॉलेज में बीकॉम द्वितीय वर्ष में दाखिला ले लिया था, जबकि आरोपी कंवर सिंह अंबाला शहर में ही पढ़ाई कर रहा था। आयान कीअंबाला की ही एक लड़की से दोस्ती थी। वह लड़की आयान और आरोपी कंवर सिंह की पुरानी सहपाठी रह चुकी थी। कंवर सिंह ने उस लड़की से प्रेम का इजहार किया, लेकिन लड़की ने इनकार कर दिया। कंवर सिंह को लगा कि आयान के चलते ही उसकी बात नहीं बन पा रही है। इसीलिए उसने आयान की हत्या की साजिश की। लॉकडाउन के बाद से आयान अंबाला में ही था। करीब 11 दिनों से कंवर सिंह रोजाना आयान से 10 से 15 मिनट तक बातचीत कर रहा था। मंगलवार को 5 बजकर 25 मिनट पर आयान को कॉल की। 11 मिनट कॉल चली। काल सुनते-सुनते आयान बाहर आ गया। इसी दौरान कंवर सिंह ने पिता की लाइसेंसी 32 बोर की रिवाल्वर से दो गोलियां आयान पर दाग दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली गोली सिर के पीछे मारी फिर कनपटी पर
आरोपी कंवर सिंह ने एक नहीं बल्कि दो गोलियां आयान को मारीं। पहली गोली सिर के पीछे मारी, जोकि आगे से निकल गई। इसके बाद दूसरी गोली कनपटी पर मारी जोकि अंदर ही रह गई। इसके बाद कंवर सिंह मोटरसाइकिल लेकर मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने कैसे सुलझाई अनसुलझी गुत्थी
दरअसल हत्या से पहले आयान फोन सुनते हुए ही घर से निकला था। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो मोबाइल फोन आयान के पास से मिला। इस पर लगातार एक नंबर से मैसेज आ रहे थे, ‘तुम बात क्यों नहीं कर रहे, जवाब क्यों नहीं दे रहे।’ यह पुलिस के हाथ पहला सुराग लगा था। इसके बाद पुलिस ने कुछ कॉल ट्रेस की। इनमें से अंतिम काल के नंबर को जब ट्रेस किया गया तो नंबर की लोकेशन मोहड़ा के पास की आई। पुलिस ने आयान की फेसबुक आईडी भी खंगाली। अंत में हत्याकांड के नतीजे तक पहुंची।

हमने आरोपी कंवर सिंह को मोहड़ा टी-प्वाइंट से गिरफ्तार कर लिया है। मामला प्रेम प्रसंग का है। आरोपी ने पिता की रिवाल्वर से वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी को वीरवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेंगे। आरोपी के पिता मिलाप के खिलाफ भी हथियार रखने में लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।
- संदीप, सीआईए इंस्पेक्टर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed