फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   boy foietus found in garbage

कपड़े में लपेट कूड़े में फेंका भ्रूण

Mon, 17 Aug 2015 01:10 AM IST
अंबाला/ब्यूरो
अंबाला/ब्यूरो Updated Mon, 17 Aug 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
किसी ने अपने छह माह के भ्रूण को कैंट निकलसन रोड पर स्थित एक बैंक के सामने कूड़े के ढेर के पास फेंक दिया। लोगों द्वारा दी गई सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भ्रू्ण को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि यह छह माह का लड़के का भू्रण है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरु कर दी है।
विज्ञापन


कैंट के निकलसन रोड (कबाड़ी बाजार चौक) के नजदीक कूड़ा डालने वाले कंटेनर के पास कपड़े में लिपटा भ्रू्ण राहगीरों ने देखा।

लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी, जिसने मौके पर आकर भू्रण को अपने कब्जे में ले लिया। फिलहाल पुलिस के पास पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मिली यह जानकारी है कि यह लड़के का भू्रण है और करीब छह माह का है। इसी के आधार पर अब पुलिस ने इस मामले में आगामी जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

यह हो सकते हैं जांच के बिंदु
पुलिस इस मामले में कईं बिंदुओं पर जांच कर सकती है। पुलिस के सामने यह सवाल हैं कि क्या है प्रीमेच्योर डिलीवरी थी, जिसके चलते किसी मां ने यह कदम उठाया या फिर किसी अविवाहित लड़की ने यह यह कदम उठाया है। पुलिस का कहना है कि यदि किसी परिवार में महिला की प्रीमेच्योर डिलीवरी भी होती है, तो इस तरह से भू्रण को फैंका नहीं जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज भी खंगालेगी पुलिस
इस मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल सकती है। जिस जगह पर यह भू्रण फैंका गया है, उसके सामने एक बैंक है। इस बैंक के सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं, जिससे माना जा रहा है कि यह पता चल सकता है कि यह भू्रण किसने और कब यहां पर फैंका है। दो दिन अवकाश रहने के बाद सोमवार को बैंक खुलेगा, जिसके बाद पुलिस इस बैंक की सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी।


भ्रू्ण करीब छह माह का है और इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है, ताकि पता चल सके कि किसने यह भ्रू्ण फैंका है। इस संबंध में बैंक की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी।
- जसपाल सिंह, एसएचओ, कैंट थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed