फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bottles rained on the servant after asking for the bill in the courtyard at Sultanpur barrier

सुल्तानपुर बैरियर पर अहाता में बिल मांगने पर कारिंदे पर बरसाईं बोतलें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Bottles rained on the servant after asking for the bill in the courtyard at Sultanpur barrier
अंबाला सिटी। चंडीगढ़ हाईवे पर सुल्तानपुर स्थित एक अहाते में डेढ़ दर्जन युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। शराब पीने के लिए आए चार लड़कों से जब कारिंदे 29 वर्षीय नीरज ने 550 रुपये बिल मांगा तो शराबियों ने पास पड़ी बीयर की बोतल उसके सिर पर दे मारी। हमलावर यहीं नहीं रुके, उन्होंने एक के बाद एक कई वार नीरज पर कर दिए। अकेले युवक पर हमला होते देख अहाते में बैठे दो भाईयों ने जब बीच-बचाव करना चाहा तो आरोपियों ने फोन कर अपने अन्य साथियों को बुला लिया। पांच मोटर साइकिलों पर सवार होकर आए करीब 16 युवकों नें अहाते में जम कर उत्पात मचाया।
विज्ञापन

करीब 20-22 युवकों ने अहाते के कारिंदे नीरज व बीच-बचाव करने आए दो भाइयों 34 वर्षीय राहुल व 35 वर्षीय मोहित पर हमला बोल दिया। मारपीट का यह दौर करीब 15 मिनट चला। इस दौरान एक प्रत्यक्षदर्शी ने सुल्तानपुर चौक पर वाहनों के चालान काट रहे पुलिस कर्मियों को चार बार जाकर आरोपियों को पकड़ने को कहा लेकिन पुलिस कर्मचारी चालान काटने में मशगूल रहे। करीब 3 बार 112 नंबर पर भी फोन किया और दो बार 100 नंबर पर भी संपर्क करने की कोशिश की गई। लेकिन कहीं से कोई मदद नहीं मिली। इसके बाद आरोपी बेधड़क होकर मौके से चले गए। जैसे तैसे करके पड़ोस के दुकानदारों व राहगीरों की सहायता से घायलों को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया जहां तीनों युवाओं का उपचार करते हुए डॉक्टरों ने तीनों घायलों को करीब 20 टांके लगाए। उधर पुलिस का कहना है कि उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली। यदि शिकायत मिलती तो वह निश्चित तौर पर कार्रवाई करते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed